खतौली में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नहीं मिले मौके पर, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील

खतौली में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान दयालपुरम स्थित अनीता मेडिकेयर में अभिलेखों में दर्ज एमबीबीएस चिकित्सक मौके पर अनुपस्थित मिले, जिसके बाद अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर सील कर दी गई।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने खतौली क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय स्टाफ और व्यवस्थाओं की जांच की।

इसे भी पढ़ें:  Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अनीता मेडिकेयर में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिले। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए अस्पताल की ओटी को सील किया गया और संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

 

निरीक्षण टीम इसके बाद शर्मा मेडिकल सेंटर पहुंची। वहां आवश्यक अभिलेख पूर्ण नहीं मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया और सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, तीन शातिर बदमाश घायल

अपेक्स हॉस्पिटल में भी दस्तावेजों में कमियां मिलने पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को नियमानुसार कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।

 

अभियान के दौरान अन्य निजी चिकित्सीय संस्थानों की भी जांच की गई। जिन अस्पतालों में दस्तावेजों या व्यवस्थाओं में खामियां पाई गईं, उन्हें सुधार के लिए निर्देशित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरपालिका की टीम ने शहर में हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि निजी अस्पतालों का नियमित निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article