मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को भी सभी विद्यालय बंद

लगातार दूसरे दिन विद्यालय बंद रहने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिली

जिलाधिकारी के आदेश पर डीआईओएस ने सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश किया घोषित, गुरुवार को भी बारिश के कारण बंद रहे थे कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान

मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार हो रही बारिश और आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार को भी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में शुक्रवार को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  किसानों को 460 करोड़ सहायता, सीएम योगी का तोहफा

जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना जताए जाने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार जनपद में संचालित सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार इस सम्बंध में आदेश जारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  युवाओं, किसानों और उद्यमियों को समर्पित ऐतिहासिक बजटः अनिल कुमार

गौरतलब है कि गुरुवार को भी सुबह जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद के सभी बोर्डों के विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक अवकाश घोषित किया गया था। लगातार दूसरे दिन विद्यालय बंद रहने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिली है, वहीं प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में क्रांतिसेना का प्रदर्शन
Share This Article