एडीएम वित्त ने किया नगर पंचायत पुरकाजी के रैन बसेरे का निरीक्षण

चेयरमैन जहीर फारूकी की कार्यप्रणाली को बताया सराहनीय, दीपावली से पहले रैन बसेरा होगा पूरी तरह दुरुस्त

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी नगर में विकास की रफ्तार लगातार नई दिशा लेती दिख रही है, जहां प्रशासनिक निगरानी और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी मिलकर ज़मीनी बदलाव ला रही है। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में नगर में सुविधाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों को अब प्रशासनिक अमला भी सराह रहा है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र सिंह ने अचानक नगर पंचायत पुरकाजी पहुंचकर रैन बसेरे का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान नगर की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर उन्होंने चेयरमैन जहीर फारूकी की कार्यप्रणाली को प्रशंसनीय बताया।
पुरकाजी नगर पंचायत में बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र सिंह ने चेयरमैन जहीर फारूकी के साथ रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारी को दीपावली से पूर्व रैन बसेरे की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एडीएम ने विशेष रूप से पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
निरीक्षण को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि नगर में हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं और रैन बसेरा उसका एक अहम हिस्सा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दीपावली से पहले सभी आवश्यक सुधार कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी की सक्रियता और विकास कार्यों के प्रति उनकी सजगता लगातार नगरवासियों के बीच सकारात्मक चर्चा का विषय बनी हुई है। चाहे स्वच्छता अभियान हो या जनसुविधा से जुड़ी कोई व्यवस्था, चेयरमैन द्वारा समय-समय पर की जा रही पहल प्रशंसनीय है। इस मौके पर लेखपाल प्रदीप सैनी, लिपिक समर काज़मी, सफाई नायक रविकांत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली के.के. पब्लिक स्कूल होली मिलन समारोह में धूम

Also Read This

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »

सहारनपुर रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 15 हजार लेते पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल एक मामले में कार्रवाई के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की और सुनियोजित योजना के तहत ट्रैप लगाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पर आरोप है

Read More »

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा का आदेश, विवादित अध्याय पर नई बहस

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान दिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि एनसीईआरटी के पूरे सिलेबस की समीक्षा कराई जाएगी और इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। यह मामला कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में शामिल न्यायपालिका से जुड़े विवादित अध्याय को लेकर उठा था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने केंद्र, राज्यों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे विवादित अध्याय का मसौदा तैयार करने वाले तीन विशेषज्ञों से दूरी बनाए रखें। दरअसल, एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे आगे’ में एक अध्याय शामिल किया गया

Read More »

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या से परेशान उपभोक्ता

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या अब आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर के बीच गैस की कीमत बढ़ने के बाद सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी दोनों में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या के चलते कई लोगों को ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं को सर्वर न चलने की समस्या बताई जा रही है। जिन लोगों ने सात मार्च से पहले सिलिंडर

Read More »