उद्योगों के खिलाफ भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ते रहेंगेः धर्मेन्द्र मलिक

प्रदूषण को लेकर भाकियू अराजनैतिक का हमला तेज, प्रशासन,दृउद्योगदृऔर नागरिकों के बीच भरोसा टूटा, चांदपुर में नुक्कड़ सभा में उठी कड़ी मांगें

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिले में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण को लेकर प्रशासन को कठघरे में खड़ा करते हुए चांदपुर में एक नुक्कड़ सभा आयोजित की। सभा में ग्रामीणों ने खुलकर आरोप लगाया कि उद्योगों द्वारा कचरा जलाने, दूषित पानी छोड़ने और धुएं के कारण गांवों में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। सभा की अध्यक्षता रामकुमार ने की जबकि संचालन मोहित ने किया।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन, उद्योग और नागरिक समूह के बीच भरोसा लगभग खत्म हो चुका है। चांदपुर के मांगेराम ने बताया कि पहले स्वास्थ्य विभाग ने पानी की जांच कराई, लेकिन समस्या का कारण पता करने के बजाय नलकूपों को लाल निशान लगाकर बंद कर दिया गया। “रात में सांस रुकने जैसा भारीपन होता है, बच्चों में जन्मजात बीमारियां बढ़ रहीं हैं, लेकिन विभाग समस्या की जड़ समझने को तैयार नही। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो लोग जल्द ही पलायन को मजबूर होंगे।
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि जिले की कई औद्योगिक इकाइयों में कचरा और टायर आदि जलाए जाने से जहरीला धुआं निकलता है, जो सीधे लोगों के घरों और फेफड़ों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहाकृ कि आपने महसूस किया होगा कि हवा भारी लगती है, खांसी बढ़ गई है, आंखों में जलन होती है। यह कोई अफवाह नहीं, बल्कि कचरा जलाने का सीधा असर है। डॉक्टर भी इसे दमा, फेफड़ों की बीमारी और कैंसर तक का कारण मानते हैं। मलिक ने लोगों से अपील की कि वे संस्थाओं से सवाल पूछें और साफ हवा के अपने संवैधानिक अधिकार के लिए आवाज उठाएं।
धर्मेंद्र मलिक ने जिलाधिकारी से मांग की कि पेपर मिलों और अन्य प्रदूषणकारी इकाइयों से लिए जाने वाले कचरे, धुएं, पानी, मिट्टी और हवा के नमूनों की जांच किसी निष्पक्ष संस्था की मौजूदगी में कराई जाए, ताकि किसी पक्ष पर पक्षपात का आरोप न लगे। भाकियू अराजनैतिक ने जिला उद्योग अधिकारी से मांग की कि प्रत्येक औद्योगिक इकाई अपने गेट पर बोर्ड लगाए जिसमें यह जानकारी साफ-साफ दर्ज हो कि किस ईंधन का उपयोग हो रहा है, कितना कच्चा माल प्रयोग किया जाता है, कितना पानी छोड़ा जाता है, किस वैज्ञानिक की निगरानी में पर्यावरण परीक्षण होता है।
यूनियन ने प्रशासन से पूछा कि कचरा जलाने की अनुमति किस नियम के तहत दी गई है, जबकि मुजफ्फरनगर का उद्योग उस श्रेणी में आता ही नहीं जहां ऐसा करना वैध हो। मलिक ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि हमारा दावा गलत है तो उद्योग और विभाग खंडन कर साक्ष्य सार्वजनिक करें। सभा में सुधीर पंवार, अंकित जावला, दुष्यंत, मांगेराम, कोकिल पंवार, भारत सिंह, जाबिर राणा, शहजाद राव, जयवीर ठाकरान, दीपक मलिक, मनीष तोमर, किशन सिंह, सुभाष चौधरी, रविन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि लगातार बढ़ते दबाव के बाद पर्यावरण विभाग ने कल भोपा रोड स्थित कई औद्योगिक इकाइयों से नमूने संग्रह किए हैं। सूत्रों के अनुसार, इन इकाइयों के विरुद्ध जल्द ही बड़ी कार्रवाई संभव है।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  लद्दावाला कब्रिस्तान की जमीन पर फर्जीवाड़े का आरोपकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरूआतपालिका टीम के बाजार में

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »