मंत्री कपिल देव का कार्यकालः 9 साल में विद्युत सुधार पर 300 करोड़ खर्च

कपिल देव अग्रवाल के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात, 78.82 करोड़ से सूजडू में बनेगा 132/33 केवी का नया उपकेंद्र

मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से 78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड, खालापार सहित आसपास के घरेलू, व्यावसायिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

यह जानकारी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं नगर विधायक मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित आईटीआई सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को दी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एव ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं ऊर्जा मंत्री के सहयोग से मुज़फ्फरनगर में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और विस्तार का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में एसआईआरः दावा व आपत्तियों का समय एक माह बढ़ा

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पिछले 9 वर्षों में लगभग घ्300 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों में नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण, क्षमता वृद्धि, नई विद्युत लाइनों का निर्माण, नए वितरण ट्रांसफार्मरों की स्थापना तथा विद्युत तंत्र के आधुनिकीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

प्रमुख कार्यों में 78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन का निर्माण। 62.13 करोड़ की लागत से 220 केवी विद्युत उपकेंद्र बढ़ाई कलां का निर्माण। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र जौली रोड एवं भोपा रोड की लगभग घ्8.03 करोड़ की लागत से क्षमता वृद्धि। पिन्ना क्षेत्र में घ्5.63 करोड़ की लागत से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र न्यू शामली रोड का निर्माण। विधानसभा क्षेत्र में 2.63 करोड़ की लागत से 4 नई 33 केवी विद्युत लाइनों का निर्माण। दीनदयाल योजना के अंतर्गत 50 नए वितरण ट्रांसफार्मरों की स्थापना, जिस पर लगभग 1.09 करोड़ की लागत आई।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

बिजनेस प्लान 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत लगभग 52 करोड़ की लागत से 106 नए वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए तथा 178 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई। इसी अवधि में 12 अदद नए एवं 11 केवी के 11 फीडरों का निर्माण कराया गया तथा विद्युत क्षेत्र में कुल 598 कार्य कराए गए। आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लगभग घ्90.85 करोड़ की लागत से 64 फीडरों पर 741 किलोमीटर पुरानी एबीसी तार को बदलकर नई तार लगाई गई। नगर निकाय विकास निधि से विद्युत आपूर्ति सुधार के लिए घ्1.53 करोड़ की लागत से 10 कार्य कराए गए। वर्तमान बिजनेस प्लान 2026-27 पार्ट-1 में घ्7.88 करोड़ की लागत से 111 कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि पार्ट-2 में घ्19.94 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सांई के दरबार में मां की ममता: महिलाओं के लिए देवी दुर्गा से की अरदास

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इन विकास कार्यों से जनपद के किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योगों तथा आम उपभोक्ताओं को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही मजबूत विद्युत व्यवस्था से औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है और मुज़फ्फरनगर भी इस विकास यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप, उद्योगपति राजेश जैन, सतीश गोयल, नीलकमल पुरी, विपुल भटनागर, निशंक जैन, सागर वत्स, देवराज, संजय जैन, संजय मित्तल व्यापारी नेता, सुभाष चौहान, डॉ देशबंधु तोमर, अंकुर गर्ग, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, संजय गर्ग, विजय शुक्ला, प्रवीण खेड़ा, अमित शास्त्री, नंदकिशोर, दीपक मित्तल, विशाल गर्ग, अशोक त्यागी, प्रमोद मित्तल, मुनीश त्यागी व फेडरेशन एवं आईआईए के समस्त पदाधिकारीगण तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article