मुज़फ्फरनगर से चयनित 24 आपदा मित्र 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना

एडीएम गजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, प्रशिक्षण के बाद आपदाओं में राहत-बचाव कार्यों को मिलेगी नई मजबूती

मुजफ्फरनगर। आपदा के समय त्वरित, प्रभावी और प्रशिक्षित मानवीय संसाधन किसी भी प्रशासन के लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होते हैं। मुज़फ्फरनगर प्रशासन इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए आपदा मित्रों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान कराने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि आपात स्थितियों में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। इसी कड़ी में जिले से चयनित आपदा मित्रों का दल गुरुवार को लखनऊ में आयोजित होने वाले विशेष प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया।
जनपद से चयनित 24 आपदा मित्र गुरुवार को लखनऊ में होने वाले 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। शहर के जीआईसी परिसर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाओं सहित रवाना किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों सहित संबंधित विभागों के लोग मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। लखनऊ में विशेषज्ञों द्वारा इन आपदा मित्रों को रेस्क्यू तकनीक, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन की आधुनिक विधियाँ, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके, तथा राहत वितरण से जुड़े अहम पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एडीएम गजेंद्र कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा मित्र प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु की तरह काम करते हैं। प्रशिक्षित आपदा मित्र किसी भी प्राकृतिक या मानवजनित आपदा के दौरान त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी सहायता सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण पूर्ण कर ये सभी आपदा मित्र जिले की जरूरतों के अनुरूप बेहतर ढंग से सेवा प्रदान करेंगे। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि ऐसी प्रशिक्षित टीमें तैयार की जाएं, जो आपदा के समय होने वाली जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम कर सकें तथा राहत-बचाव कार्यों को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाया जा सके। इस अवसर पर आपदा सहायक नासिर हुसैन, प्रवेश कुमार, गुलफाम अहमद सहित आपदा मित्र शुभम, गुनगुन, रोहित, प्रीति, नितिन कुमार, अभिनव मचल, जितेंद्र कुमार, राहुल धीमान, सुमित कुमार, अमन सोनकर, दीपक, शिवम आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा: अखलाक मॉब लिंचिंग केस में केस वापसी की अर्जी खारिज, 6 जनवरी को अगली सुनवाईकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शामली से हनुमान जयंती ड्यूटी में आये सिपाही की कार्डियक अरेस्ट

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा: अखलाक मॉब लिंचिंग केस में केस

Read More »