अलीगढ़- पिता-पुत्र से का संपत्ति को लेकर अपने ही पारिवारिक सदस्यों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हमलावरों ने बेटे के पेट-सीने और पिता के पेट में गोली मार दी। बेटे की मौत हो गई। अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी अंतर्गत बरौला जाफराबाद स्थित जाहरवीर नगर में 18 दिसंबर को संपत्ति विवाद को लेकर पिता-पुत्र को उनके ही परिवारिक सदस्यों ने गोली मार दी। दोनों को पास के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बेटे की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटनाक्रम सुबह का है। जाहरवीर नगर निवासी प्रवेश कुमार का संपत्ति को लेकर अपने ही पारिवारिक सदस्यों से विवाद चल रहा है। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रवेश व उनके बेटे सोनू को हमलावरों ने घेर लिया और दोनों पर गोली चला दी। बेटे सोनू के पेट-सीने और पिता प्रवेश के पेट में गोली लगी। पिता-पुत्र को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल में चिकित्सकों ने बेटे सोनू को मृत घोषित कर दिया। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। अलीगढ़ पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि चचेरे भाइयों के मध्य बंटवारे को लेकर हुए विवाद में गोली लगने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है । आरोपियों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही है ।

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा
लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है





