छपार दुष्कर्म के अपराधियों का एनकाउंटर करती पुलिसः नरेश टिकैत

भाकियू अध्यक्ष ने घटना को बताया निंदनीय, कहा-अपराधी को धर्म या जाति से पहचानना गलत, स्वामी यशवीर ने की सख्त कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर के रामलीला टिल्ला के बाद अब छपार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर जनपद में आक्रोश बना नजर आया। इसको लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी रोष जताया है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ऐसे दरिंदों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए पुलिस को एनकाउंटर करना चाहिए। वहीं स्वामी यशवीर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो इस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है, पुलिस रासुका भी लगाये।

इसे भी पढ़ें:  रामनवमी पर बड़ा ऐलान: सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका कर से मिलेगी मुक्ति

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छपार क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना निंदनीय और दुखद है, ऐसी घटना करने वाले लोग किसी धर्म के भी है, उनको केवल अपराधी के तौर पर देखना चाहिए, इसमें जाति और धर्म को शामिल नहीं करना चाहिए, ऐसी मानसिकता के लोग दरिंदे होते हैं। आज फर्जी एनकाउंटर का भी शोर मचता है, ऐसे में पुलिस को इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले दरिंदों का एनकाउंटर करना चाहिए। ऐसी घटनाओं में खुलेआम एनकाउंटर किया जाये और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, योगी की सरकार में ऐसे मामलों में त्वरित न्याय मिलना चाहिए। ऐसे लोग केवल अपराधी हैं और समाज उनको अपराधी की दृष्टि से देखे, हम कठोर सजा और निष्पक्ष न्याय की मांग करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA--अफसरों की लड़ाई में अटका दाखिल खारिज

योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, इसमें उन्होंने कहा कि छपार थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही एक नाबालिग बेटी के साथ गैर सम्प्रदाय के युवकों ने अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया। किशोरी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात मंदिर जा रही थी। शिकायत के 24 घंटे बाद भी छपार थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की सुनवाई नहीं की और मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया। हमने आवाज उठाई तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं है, इसमें आरोपियों का फुल एनकाउंटर पुलिस को करना चाहिए। स्वामी यशवीर ने मांग करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही होनी चाहिए और उनके खिलाफ रासुका भी लगाई जाये। सख्त कार्यवाही नहीं होने पर हम आंदोलन करेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय की लड़ाई समाज को साथ लेकर लड़ी जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात
Share This Article