एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 78वां स्वतंत्रता दिवस

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक सकूल प्रांगण देशभक्ति के उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण नजर आया। विद्यालय प्रांगण में सास्कृतिक और देशभक्ति प्रस्तुतियों के बीच 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को प्रभावित किया। देशभक्ति गीतों के भावपूर्ण मंचीय प्रदर्शन के सहारे देश के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और अमर शहीदों को नमन किया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक और पारम्परिक विरासतों की श्रृंखला में भारत की विविधता में एकता का प्रदर्शन किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में गुरूवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल एवं एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य श्रीमति मोनिका गर्ग ने अतिथियों का विद्यालय प्रांगण में पधारने पर स्वागत किया। नन्हीं छात्राओं ने सभी को बैज लगाये। सवेरे आठ बजे एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान और अन्य देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये।

कक्षा-12 की छात्रा नैना मिश्रा, कक्षा-11 की छात्रा तंजील और छात्र आशु तथा कक्षा-9 के छात्र आरूष सैनी ने देश के अमर शहीदों को समर्पित और काकोरी कांड की शौर्य गाथों को अपने भाषाण और वीर रस से भरी कविताओं के रूप में प्रस्तुत कर सभी की प्रशंसा हासिल की। प्राईमरी विंग के छात्र छात्राओं ने समूह गान और गु्रप डांस की प्रस्तुतियों से वातावरण को राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत कर दिया। माध्यमिक विंग के विद्यार्थियों ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों के सहारे राजस्थान और पंजाब की पारम्परिक संस्कृति का जोशीले अंदाज में प्रदर्शन किया तो वहीं देशभक्ति गीत के सहारे बच्चों ने वीर शहीदों को याद करते हुए नमन किया।

इसे भी पढ़ें:  GROUND BREAKING CEREMONY-जिले में खुलेंगे औद्योगिक विकास के द्वार

एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए देश के अमर शहीदों और महापुरुषों को याद कर रहे हैं। यहां जिन बच्चों ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियां दी, वो सभी सराहनीय रही। ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभागिता से बच्चों के भीतर राष्ट्र प्रेम का जज्बा पैदा होता है, उन्होंने इसी भावना के साथ महान स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के प्रति सम्मान को अपनी प्रस्तुतियों से सम्मान प्रदर्शित किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में बुराई को त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलने और निडर रहने की सीख दी।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय


प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि आजादी के इस दिन का संदेश यही है कि हमारे लिए सबसे पहले देश होना चाहिए। ये स्वर्णिम दिवस हमें राष्ट्रहित ही सर्वोपरि की सीख प्रदान करता है। बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि बच्चों को आजादी का महत्व समझाने के साथ ही देश के अमर शहीदों के बलिदान की जानकारी दी जाये, ताकि वो एक राष्ट्र भावना के साथ देश से जुड़ सकें और भविष्य में एक अच्छे हिन्दुस्तानी बने। उन्होंने बच्चों को देश की सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों पर आधारित विरासतों की रक्षा करने के साथ ही इस स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और स्टाफ का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  MPL T-20 के लिए अब 18 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *