डॉ. संजीव बालियान को राज्यसभा का टिकट नहीं भाजपा ने पश्चिमी यूपी की उम्मीदों को दिया तगड़ा झटका, 8 उम्मीदारों के नाम घोषित

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक प्रत्याशी के आने की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के समर्थकों को भी मायूसी हाथ लगी है। वेस्ट यूपी से उनका नाम जोर शोर से चल रहा था। इसके साथ ही घोषित किये गये आठ उम्मीदवारों में जाट और वैश्य समाज से भी कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है, इसमें समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान से मुकाबले करने के लिए भाजपा ने ओबीसी को तरजीह दी हे।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह सूची भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने जारी की है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया है। वहीं, मौजूदा राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस सूची में जगह नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत, टीलामोड़ इलाके में शोक

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जो नेता राज्यसभा में प्रत्याशी घोषित किये गये हैं, उनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार के नाम शामिल हैं। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश को खाली छोड़ दिया गया है, जबकि वेस्ट यूपी से राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशियों के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह, पूर्व मंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश राणा तथा कवि कुमार विश्वास के नामों की चर्चाओं का दौर गरम चल रहा था। इनमें संजीव बालियान के समर्थकों को उम्मीद थी कि इस बार भाजपा उनको राज्यसभा में भेजकर जाट वोटरों को लुभाने का काम करेगी, लेकिन उनका नाम लिस्ट में शामिल नहीं होने से ये संकेत मिले हैं कि भाजपा एनडीए के घटक दल रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी के सामान्तर वेस्ट यूपी में कोई भाजपाई जाट लीडरशिप अभी खड़ा कर विवाद को जन्म देना नहीं चाहती है।

इसे भी पढ़ें:  संगठित हिंदू समाज को ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिलाः अर्चित
Share This Article