कोहरे के कारण दो हादसेः महावीर चौक पर कार की टक्कर, लालूखेड़ी में नहर में पलटी कार

लालूखेड़ी गांव के पास बीती रात घने कोहरे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सोहजनी जाटान की ओर जाती नहर में जा गिरी, कार में सवार चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली

मुजफ्फरनगर। जनपद में बीती रात सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा और विभागीय लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पहली घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित महावीर चौक की है, जबकि दूसरी घटना तितावी थाना क्षेत्र के लालूखेड़ी गांव के पास हुई।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर बीती रात करीब एक बजे जानसठ रोड रेलवे ओवरब्रिज से उतरते ही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मारते हुए चौराहे पर बने पुलिस बूथ में जा घुसी। फुटपाट पर कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक अमित कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी भौंराकलां थाना क्षेत्र, गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन की।
दूसरी ओर तितावी थाना क्षेत्र के लालूखेड़ी गांव के पास बीती रात घने कोहरे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सोहजनी जाटान की ओर जाती नहर में जा गिरी। हादसे के समय कार में सवार चार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। दुर्घटना के बाद चालक कुछ समय के लिए घबरा गया था, हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए कार को सीधा कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक ने बताया कि सड़क पर खड़े 33 हजार वोल्ट की हाई टेंशन विद्युत लाइन के खंभों का जोड़ा घने कोहरे में दिखाई नहीं दिया, जिससे वह वाहन से संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के बीचोबीच खड़े हाई टेंशन लाइन के खंभे लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। इससे पहले भी इसी स्थान पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है, लेकिन बिजली विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते खंभों को हटाया या सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 20 अगस्त को धरने की घोषणा

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़, दो बदमाश घायलसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र लापता, महिलाओं ने किया हंगामावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  लड़की को डराया, फिर बहकाया, परिजनों को खिला दिया नशीला

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »