तनाव और दबाव में नहीं चलायेंगे उद्योग, चाहे जिला छोड़ना पड़ेः पंकज अग्रवाल

आरडीएफ को लेकर उद्योगों ने प्रशासनिक अफसरों के समक्ष दिखाई अकड़, कहा-किसान नेता के साथ हुई तीखी बहस

मुजफ्फरनगर। आरडीएफ को लेकर जनपद के उद्योग आये दिन किसान संगठनों के द्वारा किये जा रहे धरने और प्रदर्शन, फैक्ट्रियों पर दबाव की राजनीति को लेकर अब मुखर हो गये हैं। गुरूवार को हुई किसान संगठन और उद्योगपतियों की मीटिंग में जिला प्रशासन बिचौलिया बना रहा। करीब ढाई घंटे चली इस मीटिंग में उद्योग पति भी पूरे मूड में नजर आये। सभी उद्योगों के मालिक और एसोसिएशन के पदाधिकारी संकल्पित दिखे कि किसी भी नाजायज दबाव को सहन नहीं करेंगे। किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मीटिंग में जब यह कह दिया कि आरडीएफ जलाया गया या जिले में मंगाया गया तो इसको लाने वाले वाहनों के पहियों में भाला घुसेड़ देंगे तो उद्योगपतियों ने भी दो टूक जवाब देने में परहेज नहीं किया, साफ कर दिया गया कि आरडीएफ में भाला लगा तो उद्योगों पर ताला लगा दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने धमकाया तो पंकज बोले-बंद कर देंगे उद्योग

पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष और बिन्दल डुप्लैक्स लि. के एमडी पंकज अग्रवाल मीटिंग में पूरी तरह से दबंग नजर आये। उन्होंने साफ कर दिया कि यदि एक जनवरी से आरडीएफ को रोका गया तो जिले में एक भी उद्योग नहीं चलेगा। पेपर मिलों के साथ ही दूसरे उद्योगों को भी बंद कर दिया जायेगा, ताला लगाकार चाबियां डीएम को सौंपने को सभी उद्योग तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दबाव और तनाव भरे माहौल में उद्योग चलाने को कोई भी तैयार नहीं है। आये दिन के धरने और प्रदर्शन के नाम पर अवैध वसूली को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने फैक्ट्रियों में कूड़ा जलाने पर जताया कड़ा विरोध

उद्योग परेशान हैं। ऐसे में हम भी संघर्ष करेंगे। फैक्ट्रियों को चलाने के लिए सुरक्षित माहौल बनाने का जिम्मा जिला प्रशासन का है, शासन का है। यदि कोई उद्योग नाजायज काम कर रहा है, नियमों की अनदेखी हो रही है तो कार्रवाई की जाये, हम नहीं रोंगे, लेकिन आरडीएफ स्वच्छ भारत मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश को स्वच्छ बनाने की कड़ी में चलाई जा रही एक महत्वकांक्षी योजना है। ऐसे में उद्योग माडिफाइ हुए हैं। मशीनरी लगाई गई हैं। ऑनलाइन मानीटरिंग हो रही है। यदि दबाव और तनाव का एक माहौल बनाकर में उद्योगों को सताया गया तो हम जिला छोड़ देंगे और जिला ही नहीं प्रदेश यहां तक की देश भी छोड़ने को उद्योगपति तैयार बैठे हैं। सुरक्षा और सुरक्षित माहौल देना सरकार की पहली जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के आंदोलन की बड़ी जीत-मुजफ्फरनगर में बाहरी कूड़े के परिवहन पर रोक

पंकज अग्रवाल ने बताया कि मीटिंग में मुख्य तौर पर यह तय किया गया है कि फैक्ट्रियों के बाहर यातायात जाम की स्थिति न हो, गन्दगी के कारण फिसलन न हो इसके लिए पूर्व में ही एसोसिएशन ने उद्योगों की एक कमेटी बना दी है, जो लगातार प्रतिदिन निगरानी कर रही है। इस कमेटी में उद्योगपति ही शामिल हैं। जो समस्या उठी हैं, उनके समाधान के लिए एसोसिएशन ने प्रशासन से एक माह का समय मांगा है, उसमें बहुत कुछ ठीक करने का प्रयास किया जायेगा। प्रदूषण कम करने के लिए हम प्रशासन के सहयोग करने को पूरे तरह से तैयार हैं। इसके बाद यदि आरडीएफ के बहाने उद्योगों को निशाने बनाने, दबाव बनाने और तनाव पैदा करने का काम किया गया तो उद्योग बंद कर दिये जायेंगे, उद्योग अब किसी भी सूरत में दबाव नहीं सहेंगे।

Also Read This

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। शिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी।

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। बच्चों को बसों से वापस भेजा गया, आज के लिए छुट्टी घोषित धमकी भरे ई-मेल के

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »

देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदा जट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजकुमार रावत का 13 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे जड़ौदा जट पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद 4:25 बजे वहां से रवाना हो गए। इस दौरान वह केवल राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर ही रुके।

Read More »