मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए

मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सड़क हादसे में घायल पत्रकार की मेरठ के अस्पताल में मौत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रतिभा का सम्मान किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि का सम्मान नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी मेहनत, लगन और सफलता समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-परचून दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर दी जान

मंत्री ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है और शिक्षा विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बिलासपुर इंटर कॉलेज

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी, जिलाधिकारी उमेश शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Share This Article