गणपति धाम में धूमधाम से मनाया जायेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव

फूलों की होली, निशान यात्रा, भव्य संकीर्तन और द्वादशी भंडारे के साथ पांच दिन होगा गुणगान, 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे एकादशी निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होगी

मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर में भगवान खाटू श्याम का पांच दिवसीय फाल्गुन उत्सव 24 से 28 फरवरी 2026 तक हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। श्री गणपति धाम मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में फूलों की होली, चंग धमाल, श्याम नाम की मेहंदी, एकादशी निशान यात्रा, भव्य संकीर्तन तथा द्वादशी भंडारे जैसे विविध कार्यक्रम होंगे। मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सजाया जा रहा है और मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
श्री गणपति धाम मंदिर में पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को सायं 7 बजे भगवान के समक्ष फूलों की होली का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम मंदिर समिति के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पुष्प वर्षा के साथ भक्तिमय वातावरण में सहभागिता करेंगे। बुधवार, 25 फरवरी को सायं 7 बजे मंदिर प्रांगण में चंग धमाल का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक महेश परमार भक्तों को भजनों से सराबोर करेंगे। बृहस्पतिवार, 26 फरवरी को सायं 6 बजे मंदिर परिसर में ‘श्याम नाम की मेहंदी कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु हाथों में श्याम नाम की मेहंदी रचाकर अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।
शुक्रवार, 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे एकादशी निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होगी। यात्रा शिव चौक से झांसी रानी चौक, टाउन हॉल रोड, मदन स्वीट्स, भोपा पुल, गौशाला, पीठ बाजार, बिंदल बाजार, स्वीट्स कॉर्नर होते हुए जाखाना रोड मार्ग से मंदिर पहुंचेगी। उसी दिन रात्रि 7 बजे से एकादशी पर भव्य संकीर्तन का आयोजन होगा, जो मंगला आरती तक चलेगा। इस संकीर्तन में वृंदावन धाम के गुजबिजारी दास तथा जयपुर के मुकेश बागन मुख्य भजन गायक के रूप में उपस्थित रहेंगे। स्थानीय भजन गायकों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी। शनिवार, 28 फरवरी को रात्रि 7 बजे मंदिर प्रांगण में बधाई उत्सव आयोजित होगा। इसके उपरांत द्वादशी भंडारे के साथ पांच दिवसीय उत्सव का समापन किया जाएगा। उत्सव के दौरान 24 से 28 फरवरी तक मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन भी किया जाएगा। बच्चों के झूले, विभिन्न प्रकार की दुकानें और आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। बंगाली कारीगरों द्वारा मंदिर परिसर को भव्य और नयनाभिराम स्वरूप दिया जा रहा है, जो जिलेवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम आयोजन की जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से दी गई। इस दौरान ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें बोना क्रॉसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जे.पी. गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, सोमप्रकाश, पवन सिंघल, बिजेंद्र कुमार राणा, विनोद राठी, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, अमित गोयल, नवीन अग्रवाल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, यश गर्ग, चुषार गर्ग, अतुल अरोड़ा, राहुल श्याम प्रेमी, शुभम तायल सहित गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर परिवार के समस्त सदस्य मौजूद रहे। ट्रस्ट समिति ने नगर की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें और उत्सव को सफल बनाएं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-11.40 लाख से तैयार गौशाला मार्ग द्वार का हुआ लोकार्पण

Also Read This

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है। आपके उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शुकदेव की नगरी में उमड़ा आस्था का सागरईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर डाल सकती है।  पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने

Read More »

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन, एकदिवसीय हड़तालआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ

Read More »