पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के 145 करोड़ लोग सुरक्षितः सीएम योगी

सुरिक्षत बेटी और व्यापारी, खुशहाल किसान और निडर उद्योग तथा उत्साहित युवा आज उत्तर प्रदेश की पहचान बने

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में सोमवार को आयोजित वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ करने के पश्चात हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के विजन को रेखांकित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का स्मरण करते हुए क्षेत्र के किसानों, युवाओं और महिलाओं की भूमिका की सराहना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत भारत माता और वंदेमातरम के जयकारों के साथ की। उन्होंने शुकतीर्थ की पवित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि पुराणकालीन परंपराओं और महाराजा शुकदेव की तपस्थली रही है, जहां जीवन के गूढ़ रहस्यों का ज्ञान दिया गया। उन्होंने क्षेत्र के किसानों, युवाओं और महिलाओं का स्वागत करते हुए उन्हें देश की ताकत बताया। साथ ही किसानों के हितों को राष्ट्रीय एजेंडा में स्थान दिलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया और उनके योगदान को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

इसे भी पढ़ें:  जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

जनसभा में संबोधन के दौरान रोजगार और कौशल विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीकों जैसे रोबोटिक्स और ड्रोन के साथ पारंपरिक कौशल से भी जोड़ रही है। रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और यही देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का माहौल स्थापित किया है, जिससे महिलाएं, व्यापारी और आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इसे नए भारत की पहचान बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक चुनौतियों के बीच भी मजबूती से खड़ा है।

औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जहां यहां के उद्योगों में ताले लगते थे, वहीं अब नए निवेश आ रहे हैं। सरकार श्रमिकों और उद्यमियों के बीच संतुलन बनाते हुए बेहतर वेतन, सामाजिक सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मानदेय की गारंटी भी लागू की जा रही है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने श्रमिकों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया। साथ ही आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, शिक्षामित्र और अन्य कर्मियों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्या पर पत्रकारों का आक्रोश

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग प्रदेश की शांति और विकास को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता को ऐसे तत्वों से सतर्क रहना चाहिए। अंत में उन्होंने मुजफ्फरनगर के विकास के लिए 951 करोड़ रुपये की 423 परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कर इनकी जानकारी दी। इन परियोजनाओं में अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना शामिल है, जहां युवाओं को नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इसे भी पढ़ें:  Transfer - मोनालिसा जौहरी बनीं बहराइच की नई SDM, राज्य सरकार ने 65 उपजिलाधिकारियों का किया तबादला

जनसभा में मुख्य रूप से केन्द्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री एवं रालोद के राष्टीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, कार्यक्रम संयोजक कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, सांसद चंदन चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, लोकदल क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, एमएलसी श्रीमती वन्दना वर्मा, राष्टीय लोकदल विधानसभा में नेता राजपाल बालियान, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक मदन भैया, विधायक अशरफ अली, जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, विक्रम सैनी, अशोक कंसल, सुरेश तितौरिया, सुशीला अग्रवाल, चेयरमैन सहकारी बैंक रामनाथ सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, प्रदेश महासचिव उमादत्त शर्मा, रामनिवास पाल, जियाउर्रहमान, भाजपा रालोद और एनडीए के सभी सहयोगी दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »