सीएम योगी ने किया अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का अनावरण

करीब सवा करोड़ की लागत से हुआ जीर्णाेद्धार, जनसभा में मुख्यमंत्री ने देवी होल्कर को बताया त्याग और प्रेरणा की प्रतीक

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को सहेजते हुए अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का नवनिर्माण और सौन्दर्यकरण पूरा कर लिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मारक का अनावरण करते हुए इसे देश की विरासत और प्रेरणा का प्रतीक बताया।

अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के नवनिर्माण, जीर्णाेद्धार और सौन्दर्यकरण कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका भव्य अनावरण किया। नगरपालिका द्वारा करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से इस स्मारक को नया रूप दिया गया है, जो अब क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को और सुदृढ़ करता है। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और लगभग पांच मिनट तक वहां रुककर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर की नवीन प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प वर्षा भी की गई।

इसे भी पढ़ें:  ईडी की कार्रवाई से खुलने लगी गबन की परतें

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उन्हें अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनसमूह ने योगी-योगी के नारों के साथ अपना उत्साह व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर स्मारक का लोकार्पण किया और प्रतिमा का औपचारिक अनावरण किया। यहां पर मुख्य रूप से केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, विकल्प जैन, उमेश पाल, अरविन्द धनगर, नन्द किशोर पाल, डॉ. देशबंधु तोमर, शिव कुमार धनगर, दर्शन सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। व्यवस्था बनाने के लिए डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित अन्य अधिकारी

इसे भी पढ़ें:  घर में अंतरंग थे 35 साल की महिला और 17 साल का प्रेमी... मासूम ने देखा तो मार डाला

स्मारक के अनावरण के पश्चात मुख्यमंत्री नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे, जहां उन्होंने इस भव्य निर्माण कार्य की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने शुकतीर्थ की भूमि को त्याग, बलिदान और प्रेरणा की प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने हर कठिन समय में देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने इसे अपना सौभाग्य बताया कि उन्हें इस पावन भूमि पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के अनावरण का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हुआ हादसाः मंत्री कपिल देव ने दिया इंसानियत का संदेश

उन्होंने बताया कि मुगल काल की चुनौतियों के बावजूद अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ सहित कई प्रमुख तीर्थस्थलों के पुनर्निर्माण में अहम योगदान दिया। उनके शासन को न्याय और सुशासन का आदर्श मॉडल माना जाता है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उनकी 350वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ ही उनकी स्मृति में श्रमजीवी महिला छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है, जिनमें से 14 वर्तमान में निर्माणाधीन हैं। यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक स्मृति को सहेजने का प्रयास रहा, बल्कि क्षेत्र में सांस्कृतिक जागरूकता और गौरव की भावना को भी मजबूत करता नजर आया।

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  ईडी की कार्रवाई से खुलने लगी गबन की परतेंआरोप है कि परिसर में सरकारी बिजली, पानी

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »