विकास को नई रफ्तारः मुजफ्फरनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में किया ऐलान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद में मुख्यालय पर आये सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर को नगर निगम में परिवर्तित करने की दिशा में सरकार के द्वारा उठाये जा रहे कदम की जानकारी सार्वजनिक करते हुए मंच से ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद शहर के प्रशासनिक ढांचे और विकास योजनाओं को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यदि ये प्रस्ताव पारित हुआ तो मुजफ्फरनगर पालिका उत्तर प्रदेश में 18वां नगर निगम बन सकती है।

मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में सेामवार को आयोजित रोजगार मेले और जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर को नगर निगम बनाने की योजना का ऐलान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर अब उस स्तर पर पहुंच चुका है, जहां उसे तेज़ और संगठित शहरी विकास की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल को निर्देश दिए कि नगर मुजफ्फरनगर को नगर पालिका परिषद से नगर निगम बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए। इस घोषणा के बाद स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भीमराव अंबेडकर के संविधान का उल्लेख करते हुए कहा कि यही संविधान देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसी के कारण हम विकास के दायरे को भी बढ़ा रहे हैं, शहरों का विस्तार और उच्चीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर का भौगोलिक और आर्थिक विस्तार तेजी से हुआ है, जिससे इसे अब पालिका से महापालिका का स्वरूप देना समय की मांग बन गया है। मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना भी साझा की। नगर निगम बनने की इस घोषणा के बाद मुजफ्फरनगर में विकास योजनाओं के विस्तार, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और शहरी सुविधाओं के उन्नयन की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री की घोषणा से नई सियासी हलचल भी शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  350वें शहीदी पर्व पर देवबंद में प्रभात फेरी, गुरु तेग बहादुर जी को नमन

पांच बार खारिज हो चुका पालिका को निगम बनाने का प्रस्ताव

बता दें कि वर्तमान में नगरपालिका का नेतृत्व मीनाक्षी स्वरूप कर रही हैं, और बोर्ड का कार्यकाल लगभग तीन वर्ष ही पूरा हुआ है। ऐसे में नगर निगम बनने की प्रक्रिया के साथ बोर्ड के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। सियासी लोग सीएम योगी की घोषणा के नफे नुकसान को लेकर चर्चा करने में जुट गये हैं, यहां तक की मीनाक्षी स्वरूप के बोर्ड के कार्यकाल को लेकर भी चर्चा होने लगी हैं।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर पालिका को नगर निगम बनाने की हलचल कोई नई नहीं है। आज सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल जब नगर पालिका के अध्यक्ष थे, उनके कार्यकाल में पहली बार यह सुगबुगाहट शुरू हुई थी। शासन से आये प्रस्ताव को पालिका के बोर्ड में पहली बार रखा गया था और बोर्ड ने इसे अपने चेयरमैन कपिल देव के हक में एकजुट होकर खारिज कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए चेयरमैन पंकज अग्रवाल के समय में भी निगम बनने का प्रस्ताव शासन से आया, लेकिन बोर्ड ने इसको फिर से खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ मार्ग पर करंट से युवक की मौत, मचा हड़कम्प

बाद में कांग्रेसी चेयरमैन अंजु अग्रवाल के कार्यकाल में पालिका को निगम बनाने का प्रस्ताव कुल तीन बार आया। जनवरी 2019 में यहां आये प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को टाउनहाल सभा के दौरान ही मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर पालिका को नगर निगम बनाने के लिए पत्र दिया था। इसको लेकर वहां पर मंच पर ही सभासदों ने विरोध किया और भारी हंगामा हुआ था। शासन से तीन बार प्रस्ताव पालिका को भेजा गया, लेकिन अंजु अग्रवाल के बोर्ड में तीनों बार इसे सर्वसम्मति से खारिज किया गया और यह ठंडे बस्ते में चला गया।

साल 2022 में मुजफ्फरनगर पालिका का हुआ विस्तार, 15 गांव जुड़े

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् का सीमा विस्तार कर 11 प्रमुख गाँवों वहलना, सरवट, कूकड़ा, सूजडू, मन्धेड़ा, खान्जापुर, शाहबुद्दीनपुर, अलमासपुर, मीरापुर, सहावली और बीबीपुर की आबादी सहित 15 गाँवों के 4500 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को शामिल किया गया। इसमें गांव मुस्तफाबाद, शेरनगर, बिलासपुर और मुजफ्फरनगर ग्रामीण बाहर हदूद की भूमि शामिल की गई। इस विस्तार के बाद पालिका की आबादी 5 लाख से अधिक हो गई है। वर्तमान में ये आबादी करीब आठ लाख बताई जाती है। इस सीमा विस्तार के लिए शासन ने सितम्बर 2022 में आपत्तियों के निस्तारण के बाद सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी की थी। निगम बनाने के लिए किसी भी पालिका की आबादी पांच लाख या इससे अधिक होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  रोते हुए युवक ने पुलिस से कहा—पत्नी को जबरन ले गए हैं

नवम्बर 2025 में मुजफ्फरनगर पालिका को प्रथम श्रेणी की पालिका का दर्जा

सबसे बड़ा भौगोलिक भाग रखने के साथ ही करीब आठ लाख की आबादी वाली मुजफ्फरनगर पालिका को उत्तर प्रदेश सरकार ने नवम्बर 2025 में प्रथम श्रेणी की पालिकाओं में शामिल किया। मुजफ्फरनगर नगरपालिका को यूपी की सबसे बड़ी चार पालिकाओं में शामिल किया गया। मुजफ्फरनगर के आलवा लोनी, मऊ और रामपुर को ये प्रथम श्रेणी का दर्जा मिला था। इसके बाद हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर को उन 58 जिला मुख्यालय वाली निकायों में भी शामिल किया, जिनमा चयन नवयुग पालिका योजना में स्मार्ट सिटी बनाने के लिए किया गया है। इसके लिए पांच साल तक चयनित पालिकाओं को दस करोड़ रुपये से अधिक की राशि विशेष योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रति वर्ष देने की योजना है।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-60 घंटे से लापता छात्र का सुराग नहीं, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट को घेरायह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »