युवक की गुमशुदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

प्रदर्शन के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने लापरवाही बरतने पर राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी इंचार्ज अमित चौधरी को किया लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। युवक की गुमशुदगी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी के इंचार्ज अमित चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक युवक की गुमशुदगी को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त था। युवक के काफी समय से लापता होने के बावजूद पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न किए जाने के आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने और ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संजय वर्मा ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि संबंधित पुलिस चौकी स्तर पर मामले में आवश्यक तत्परता और संवेदनशीलता नहीं बरती गई। इसके बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी इंचार्ज अमित चौधरी को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए।
एसएसपी संजय वर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनसमस्याओं, विशेषकर गुमशुदगी जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य है कि वह पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय दिलाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करे। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं गुमशुदा युवक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच और शीघ्र बरामदगी की मांग दोहराई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और युवक की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षा के मंदिर में फर्जीवाड़ाः बेटी के लिए इंटर काॅलेज के प्रिंसीपल ने की धोखाधड़ी

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  महिला चिकित्सक ने उपचार के बहाने घर बुलाकर बनाई नग्न वीडियो, मांगे 20 लाखसूचना

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बना नम्बर वन-रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 41 संस्था सम्मानितवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बना नम्बर वन-रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 41

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »