उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर हर्षित हो रहा जनमानसः गुलाब देवी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नुमाइश मैदान में चल रहे तीन दिवसीय मेला प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज योगी सरकार के कार्यकाल में हुए जनकल्याण का यह उत्सव है। उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर आज हर जनमानस हर्षित हो रहा है। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे स्टॉल्स का भ्रमण करते हुए उनकी प्रशंसा की और बच्चों के कार्यक्रमों को भी सराहा। उन्होंने लोगों से इस अवसर का भरपूर फायदा उठाते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी उनको प्रेरित किया।

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार को आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश भर में जश्न का आलम है। हर जिले में तीन दिवसीय मेला आयोजित कर लोगों को इन आठ वर्षों के दौरान जनकल्याण के साथ ही प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास के पथ पर अग्रणी रहने की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नुमाइश मैदान पर भी इस मेला प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। जिसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उनको योजनाओं से लाभान्वित करने की व्यवस्था की गई। पात्रों को सम्मानित किया जा रहा है। बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस मेले का उद्घाटन मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने किया था।

बुधवार को दूसरे दिन यहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और चंदौसी की विधायक गुलाब देवी उपस्थित हुई। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह ने उनकी अगुवाई करते हुए अभिनंदन किया। आज का दिन पूरी तरह से महिला शक्ति को समर्पित रहा। मंत्री गुलाब देवी के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में मीरापुर विधायक मिथलेश पाल और खतौली विधायक मदन भैया ने दीप प्रज्जवलित कर मंचीय कार्यक्रमों का प्रारम्भ किया। यहां बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया। वहीं मंत्री गुलाब देवी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों के स्टॉल्स पर पहुंचकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की सरकार की मंशा है की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को अवश्य मिले। उन्होंने ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि स्टालों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से मेले में आने वाले लोगों को अपने विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध अवश्य कराएं जिससे उनको उस योजनाओं का लाभ मिल सके। उत्तर प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, रोजगार, एवं विकास कार्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे, उसे उसका लाभ अवश्य मिले।

इसे भी पढ़ें:  ACHCHI PEHAL-कूड़ा घर की निगरानी को सीसीटीवी बन गया सफाई कर्मी

मुजफ्फरनगर पुलिस का स्टॉल बना आकर्षण, हथियार देख रहे युवा

मुजफ्फरनगर। नुमाइश मैदान में चल रहे तीन दिवसीय मेले में मुजफ्फरनगर पुलिस का स्टॉल हर खास और आम व्यक्ति को आकर्षित कर रहा है। यहां पर पुलिस के आधुनिक स्वरूप से उसके द्वारा प्रयोग किये जाने वाले हथियारों की प्रदर्शनी युवाओं को भा रही है। हथियारों की जानकारी जुटाने के लिए युवा पुलिस कर्मियों से सवाल करते हुए भी नजर आते हैं। व्रज वाहन तो पूरी तरह से सेल्फी प्वाइंट बना हुआ है। साइबर अपराध रोकने के लिए स्टॉल से लोगों को जागरुक किया जा रहा है, तो फायर ब्रिगेड के उपकरण भी लोग देखकर उनके प्रयोग की जानकारी जुटा रहे हैं। यहां पर एकके 47 रायफल से लेकर 9एमएम पिस्टल और टियर गेस, एंटी राइट गन और पुराने से नये आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी पहली बार देखकर लोग उन हथियारों की जानकारी करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  अशरफ की पत्नी जैनब के मकान पर चला बुलडोजर, पीडीए ने किया ध्वस्त, कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर सम्प्रदाय के युवक ने दी धमकीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर सम्प्रदाय के युवक ने दी धमकीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में जीटी रोड पर दूध के टैंकर से

Read More »