बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने सीएम योगी से की मुलाकात

मेडिकल कॉलेज से किसानों को गन्ना भुगतान तक के प्रमुख मुद्दे उठाकर पहंुचाई जनता की बात

लखनऊ। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सांसद चंदन चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। करीब 25 मिनट तक चली इस अहम बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, रेलवे परियोजनाएं, किसानों की समस्याएं और बाढ़ सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने मुख्यमंत्री को विभिन्न जनहित मांगों से जुड़ा विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा।

बैठक के दौरान सांसद ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण और पिछड़े वर्ग तक पहुंच रहा है। मुलाकात में सांसद चंदन चौहान ने नजीबाबाद क्षेत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि बिजनौर और आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज बनने से न केवल क्षेत्र के लोगों को उपचार की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले दो शातिर गिरफ्तार

सांसद ने बिजनौर-नगीना रेल लाइन के दोहरीकरण का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के सामने रखा। उन्होंने कहा कि रेल मार्ग पर बढ़ते यातायात के कारण यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। लाइन दोहरीकरण होने से रेल संचालन अधिक सुगम होगा और क्षेत्र के व्यापार तथा उद्योग को भी लाभ मिलेगा। बैठक में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सांसद ने मुख्यमंत्री से कहा कि किसानों का भुगतान समय पर नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चीनी मिलों को निर्देशित कर जल्द शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  भोजपुरी अभिनेता व गोर्खपुर के सांसद रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी, आरोपी ने अपना नाम-पता कहा

खादर और नदी तटीय क्षेत्रों में हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर भी सांसद ने चिंता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री से मजबूत तटबंधों और पुश्तों के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि बाढ़ के कारण किसानों की फसलें और ग्रामीणों की संपत्ति को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाने से हजारों परिवारों को राहत मिल सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और किसान हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुलाकात के बाद सांसद चंदन चौहान ने कहा कि बिजनौर की जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सकारात्मक रवैये और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर आभार व्यक्त किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर सांसद लगातार लखनऊ और दिल्ली स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सीएए की तैयारी में पुलिस का एंटी रायट ड्रिल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में युवक की मौत, 14 दिन बाद अज्ञात पर मुकदमा दर्जस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लड़़की से दुष्कर्म में पिता को सात साल की सजावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले दो

Read More »

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »