भाजपा का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचानाः कपिल देव

भाजपा सरकारों में हुए क्षेत्रीय विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए त्वरित समाधान के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। ग्राम मखियाली में आयोजित बजट 2026-27 विधानसभा स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, बजट में प्रस्तावित विकास कार्यों तथा सरकार की प्राथमिकताओं को आम जनता के समक्ष रखा।

ग्राम मखियाली में आयोजित बजट 2026-27 विधानसभा जन चौपाल कार्यक्रम में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 में शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित ग्रामीणों को बजट में शामिल जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम मखियाली एवं चांदपुर से पधारे नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जनता की सेवा, क्षेत्र का समग्र विकास और हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनता से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड में धर्मान्तरण-दंगा कराने की किसी में हिम्मत नहींः धामी

जन चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जनता और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे लोगों में संतोष और विश्वास का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, वीरपाल, संदीप प्रधान, योगेश प्रधान, शीशपाल, ओमपाल कटारिया , राकेश बीडीसी, जयनंद कश्यप, रामकुमार शर्मा, जयवीर, करण बाबा, कल्लू बाबा, प्रमोद, परमिंदर, प्रमोद राठी चेयरमैन, संजीव उर्फ कल्लू प्रधान कुकड़ा, मोनू, दिनेश बिलासपुर, अमित रोडवेज, अनुज मखियाली सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एसडी मार्केट में युवकों के दो गुटों में हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक गंभीर

Also Read This

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड में धर्मान्तरण-दंगा कराने की किसी में हिम्मत नहींः धामी जानकारी

Read More »