स्टील प्लांट में इलेक्ट्रीशियन की अचानक मौत, परिजनों में कोहराम

काम के दौरान अचानक गिर पड़ा भंडूर निवासी अंकुर, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, हाल ही में ज्वॉइन किया था प्लांट

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां स्टील प्लांट में काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की आकस्मिक मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों के साथ ग्रामीणों ने फैक्ट्री पर पर पहुंचकर हंगामा किया और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा दिये जाने की मांग की गई। घटना ने क्षेत्र में शोक और चिंता दोनों की लहर पैदा कर दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भंडूर पुलिस चौकी के सामने स्थित सरिया मिल स्वरूप स्टील प्लांट में देर रात लगभग 11 बजे एक युवक की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अंकुर शर्मा पुत्र नरेश शर्मा निवासी ग्राम भंडूर, प्लांट में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था। रात में काम के दौरान उसे अचानक चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। अंकुर को गिरता देखकर सहयोगियों द्वारा तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा किया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार स्वरूप स्टील प्लांट पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय चितरंजन के बड़े बेटे सौरभ स्वरूप उर्फ बंटी की है, बंटी 2022 में सपा रालोद गठबंधन में रालोद प्रत्याशी के रूप में मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। उनको भाजपा के प्रत्याशी वर्तमान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पराजित कर यहां जीत की हैट्रिक पूर्ण की थी। बताया गया कि मृतक युवक अंकुर ने कुछ ही समय पहले प्लांट में नौकरी ज्वॉइन की थी। अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी फैक्ट्री पहुंचे और अंकुर की मौत को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मिल मालिकों से मृतक के परिवार के लिए मुआवजा दिये जाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-तीन वोटरों की खातिर डीएम कोर्ट में सजा पीवीसी

इसको लेकर मालिकों के साथ वार्ता भी हुई और मृतक के परिजनों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूरी जांच की मांग की है। एसएचओ सिखेडा ने बताया कि स्वरूप स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मचारी अंकुर शर्मा की आकस्मात मौत हुई है, कोई हादसा नहीं हुआ है, वो ड्यूटी पर था और अचानक गिर गया। माना जा रहा है कि युवक को हार्ट अटैक आया, जिस कारण उसका निधन हुआ है। परिजनों और मिल मालिकों के बीच समझौता हुआ और परिजनों ने कोई भी कार्यवाही करने से इंकार कर दिया। परिजनों की सहमति पर मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव सौंप दिया गया था। दोपहर के समय परिजनों ने गमगीन वातावरण में मृतक अंकुर का अंतिम संस्कार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  17 जनवरी को भाकियू अराजनैतिक ने बुलाई महापंचायतमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक कीट की

Read More »