पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया एक लाख रुपये का इनामी

बरेली- बरेली में पुलिस और एसओजी की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया। उसने साल 2024 में बिथरी चैनपुर में डकैती की थी। इसके बाद से फरार चल रहा था।
बरेली के भोजापुरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एसओजी और पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लाख का इनामी बदमाश इफ्तिखार उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान ढेर हो गया। मुठभेड़ नैनीताल हाईवे स्थित बिलवा पुल के पास हुई। मुठभेड़ में एक सिपाही को गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश का साथी फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से कासगंज जिले का रहने वाला इफ्तेखार उर्फ शैतान ने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में साल 2024 में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस लंबे समय से इफ्तेखार की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार तड़के पुलिस और एसओजी की टीम ने बिलवा पुल के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश इफ्तेखार को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। एसओजी का सिपाही राहुल घायल हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बैंक में नौकरी के नाम पर तीन भाइयों ने ठग लिये दस लाख

Also Read This

देर रात तक सजा ऑल इंडिया मुशायरा, शायरों के कलाम पर झूमे श्रोता

खतौली। नगर में जीटी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उर्दू अदब, साहित्य और आपसी भाईचारे की खुशबू से महके इस आयोजन में शायरी के रंगों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता बार-बार दाद देने को मजबूर हो गए। नगर में आयोजित इस साहित्यिक आयोजन का शुभारंभ हाजी नौशाद अहमद उर्फ मोनी ने फीता काटकर किया। इसके बाद माज अहमद मोनी ने शमा रोशन कर मुशायरे की विधिवत शुरुआत कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अखलाक आढ़ती ने की, जबकि निजामत का दायित्व मशहूर शायर

Read More »

ट्यूबवैल ऑटोमेशन में बड़ा खेलः वर्क ऑर्डर के बाद भी रूकावट

जलकल विभाग में पुरानी और नई फर्म के बीच फंसे सहायक अभियंता अनुज कुमार की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल   पुरानी फर्म से 20 लाख का नया सॉफ्टवेयर लगवाया, नई फर्म के वर्क ऑर्डर में फंसाया शर्त का पेंच मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी को व्यवस्था और नियमों पर इस कदर हावी कर रहे हैं कि शासन से लेकर प्रशासन तक भी हैरान है। ताजा मामला जलकल विभाग में शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए ट्यूबवैल के ऑटोमाइजेशन व्यवस्था के नए टैण्डर का है। करीब चार साल बाद इसके लिए खुली निविदा पालिका प्रशासन ने कराई तो पूरी अव्यवस्था की पोल खुलती नजर आ

Read More »