बड़ी कार्रवाई: ACP कोतवाली हटाए गए, मूलगंज इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर-  बिसातखाना बाजार धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार को हटा दिया है। साथ ही, मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। कानपुर में मेस्टन रोड स्थित बिसातखाना में हुए धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर ने घटना के बाद क्षेत्र में हुई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कई पुलिसकर्मियों पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया है। इसके तहत कोतवाली एसीपी आशुतोष कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं, मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनमें उपनिरीक्षक रोहित तोमर, हेड कांस्टेबल इमामुलहक, कांस्टेबल ब्रह्मानंद, कांस्टेबल चेतन कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार शामिल हैं। मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसातखाना बाजार में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दुकानों के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि डेढ़ किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ VHP का हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *