कलेक्ट्रेट में बनाए गए तिरंगा सेल्फी पॉइंट पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह।

कलेक्ट्रेट के सेल्फी पॉइंट पर डीएम ने ली सेल्फी, ऐसे मिलेगा प्रमाणपत्र

सहारनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा कलेक्ट्रेट में बनाए गये सेल्फी प्वाईंट पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं अपर अधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने फोटो खिंचवाई।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक व्यक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होने कहा कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करें। भारत की एकता को सुदृढ करने के साथ ही देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करें और भारतीय नागरिक होने का कर्त्तव्य निभाएं। उन्होने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगे के साथ सैल्फी लेते हुए वेबसाइट harghartiranga.com पर अपलोड की जाए। सैल्फी अपलोड करने पर प्रमाण पत्र मिलेगा। उन्होने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में समस्त जनपदवासी, समाजसेवी, समाजिक संस्थाएं बढ-चढ कर हिस्सा लें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपदवासियों से हर घर ध्वज फहराने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज की आधारशिलाः मीनाक्षी स्वरूप
Share This Article