बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा सनातनी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का भव्य स्वरूपः कपिल देव

बालाजी जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा को लेकर मंत्री कपिल देव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुजफ्फरनगर। आगामी 2 अप्रैल मे बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर निकलने वाली देश की सबसे बड़ी एवं भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर आज बालाजी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक मे माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंदिर समिति के संरक्षक भीम सैन कंसल, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट, एक्शन विद्युत, नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुबह मंत्री कपिल देव ने श्री बालाजी धाम पहुंचकर कथा श्रवण किया और कथा के समापन पर सभी को बधाई दी। वो भजनों पर भक्तों के साथ जमकर झूमते नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  जैन कन्या पाठशाला संस्थाओं की प्रबंध समितियों का निर्विरोध निर्वाचन

मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पूरे यात्रा मार्ग पर विशेष साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी योजना बनाकर उसे सख्ती से लागू करने को कहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मासूम बेटे के साथ ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी महिला

इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बालाजी जन्मोत्सव की यह शोभायात्रा हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का एक भव्य स्वरूप है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हों, ताकि हर श्रद्धालु सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्वक इस आयोजन में भाग ले सके। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने मंत्री जी को आश्वस्त किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएंगी और आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर हरी शंकर तायल, सुनील तायल, कुलदीप कुमार, रजत गोयल मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में करोड़ों की जीएसटी चोरी का भंडाफोड़ः फर्जी कंपनियों के नेटवर्क से उठा पर्दा

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में करोड़ों की जीएसटी चोरी का भंडाफोड़ः फर्जी कंपनियों के नेटवर्क से उठा पर्दाआरोप है

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »