मुजफ्फरनगर-घर में मिले एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव

दंपति और दो मासूम बच्चों के शव फांसी पर लटके मिलने से सनसनी, इलाके पर नजर आई दहशत

मुजफ्फरनगर। शहर के सरवट मोहल्ले में एक ही घर के भीतर चार लोगों के शव मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मृतकों में दंपति और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सरवट मोहल्ले में मंगलवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर के अंदर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में पति, पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।

घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर से काफी देर तक कोई हलचल न होने पर शक हुआ, जिसके बाद अंदर जाकर देखने पर चारों के शव पड़े मिले। यह दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओंकृआत्महत्या, हत्या या किसी अन्य कारणकृको ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे सहारनपुर का दौरा

पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त और उनके पारिवारिक व सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई जा रही है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े किसी भी सुराग तक पहुंचा जा सके। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और दहशत का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है। प्रशासन का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बहनों को ईदी देने से नाराज थी पत्नी, पति ने पत्नी और बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट की गली नंबर-6 में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। घर के अंदर बंद कमरे में 32 वर्षीय इरशाद, उसकी 30 वर्षीय पत्नी नूरीन, 2 साल का बेटा आहिल और महज एक महीने की मासूम बच्ची अक्शा मृत अवस्था में मिले। बताया गया कि पेशे से पेंट का काम करने वाले पेंटर इरशाद का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे और पत्नी का शव फर्श पर नीचे पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, सोमवार देर रात तक घर के अंदर से विवाद और कहासुनी की आवाजें आती रहीं। पड़ोसियों का कहना है कि देर रात करीब 4 बजे तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहा, लेकिन उसके बाद अचानक घर में सन्नाटा छा गया। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। परिजनों ने करीब 11 बजे दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर जब लोग अंदर पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए।

मृतक परिवार पक्ष के युवक मोहम्मद इनाम एवं अन्य सदस्यों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हाल ही में इरशाद की बहन घर आई थी, जिसे उसने ईदी के तौर पर 1700 रुपये दिए थे। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी नूरीन नाराज हो गई थी और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद इतना बढ़ गया कि नूरीन ने अपने मायके पक्ष को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इरशाद के ईदी देने पर भी ऐतराज जताया था। सोमवार को उसकी दो बहनें भी घर पहुंचीं और दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई।

घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा, सीओ मंडी राजू कुमार साव, डॉग स्क्वायड, एलआईयू और फॉरेंसिक टीम भी आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले पत्नी और बच्चों को जहर दिया और उसके बाद खुद फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  न्यायपालिका में 'भ्रष्टाचार' पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

Also Read This

Lyrabet Casino review en gids

Lyrabet Casino: complete gids Introductie en overzicht van Lyrabet Casino Lyrabet Casino presenteert zich als een online speelomgeving met een divers spelaanbod en gebruiksvriendelijk ontwerp. In deze gids bespreken we belangrijke aspecten zoals spellen, accountbeheer, bonussen, veiligheid en praktische tips voor verantwoord spelen. Het doel is om je snel inzicht te geven zodat je een weloverwogen keuze kunt maken voordat je inzet. Spelaanbod: slots, tafelspellen en live spellen Het spelaanbod bestaat doorgaans uit populaire videoslots, klassieke gokkasten, tafelspellen zoals roulette en blackjack en live casinospellen met echte dealers. Belangrijk is om de spellenlobby te raadplegen voor actuele titels en softwareproviders. Let op RTP-waarden en variantie wanneer je een spel kiest;

Read More »