चैकिंग करती पुलिस पर बदमाशों ने दागी गोली, लूटेरा कार्तिक गोली लगने से घायल

पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लूट की वारदातों में शामिल बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि बाद में कांबिंग अभियान चलाकर उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुरकाजी थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। थाना प्रभारी जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रण्डावली से चंदन फार्म जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रण्डावली की ओर से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान कार्तिक पुत्र संजय निवासी ग्राम कैल्लनपुर थाना पुरकाजी के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार्तिक कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल लूट की घटना में शामिल था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में कांबिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान कार्तिक के तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, एक अन्य मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अब गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयवीर सिंह के साथ दरोगा नवीन कुमार, दरोगा विक्रम वीरेंद्र सिंह, दरोगा मोहित नंदन, दरोगा पोरुष सिरोही, सिपाही राहुल कुमार, सचिन कुंतल, जितेंद्र, पवन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

इसे भी पढ़ें:  धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »