धूमधाम से मना टाउन हॉल श्रीबालाजी मंदिर का 25वा स्थापना दिवस

भजन गायक अज्जू शर्मा ने मै क्या बोलू बालाजी, पिछले साल घने सारे, अबके नम्बर मेरा सै भजनो को सुनाकर श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया

मुजफ्फरनगर। शहर के टाउन हॉल रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष महाआरती और भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल एवं नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने आरती एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले श्रद्धालुओ एवं अतिथियो द्वारा महाआराती में हिस्सा लिया गया और भगवात श्री बालाजी महाराज को भोग अर्पण किया गया। जिसके बाद रमेश केस्टो सांस्कृतिक ग्रुप के बैनर तले कलाकारो ने मनमोहक प्रस्तुतियो से भजन संध्या का शुभारम्भ किया। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक विजय गोस्वामी ने गणेश वन्दना से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 25वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री बालाजी की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इसके बाद शामली से पधारी भजन गायिका अन्नू शेरवाल ने हनुमान जी के भजन, नगरी हो अयोध्या जैसी रघुकुल सा घराना हो, दुनिया चले ना श्रीराम के बिना आदि भजनो से समा बांध दिया। भजन गायक अज्जू शर्मा ने मै क्या बोलू बालाजी, पिछले साल घने सारे, अबके नम्बर मेरा सै भजनो को सुनाकर श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  समाज में नफरत का जहर घोल रहे स्वामी यशवीरः मांगेराम त्यागी

https://www.facebook.com/meenakshiswarupofficial/posts/pfbid02YEautrQAuTuyFEfHYBbP5jLpP4PFNizq2K5MS14xpYUzwPHumF3pKWCLN65PSt1l

भजन गायक सतेन्द्र सेन ने हे दूखभंजन मारूतिनन्दन और जय जय जय बजरंग बली जैसे अनेको भजन प्रस्तुत किये। प्रसिद्ध भजन गायिक दीपा साहनी ने राधे राधे जपो चले आयेगे बिहारी, कभी श्याम बनके कभी राम बनके आदि भजनो से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मोनू जटाधारी ग्रुप द्वारा राधा कृष्ण की सुन्दर झांकी और बरसाने की फूलो की होली की प्रस्तुति से सभी का भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वदेश कौशिक और रमेश केस्टो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम उपरांत मंदिर समिति पदाधिकारी अरविंद गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। भजन संध्या में साज वादन एन0एस0 ग्रुप द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद शर्मा, खैराती लाल, अवनीत कुमार, रोहताश कर्णवाल, डॉ0 अनिल गुप्ता, अजय भार्गव, सुभाष गोयल, डॉ0 अशोक गुप्ता, डॉ0 अशोक अरोरा, नवनीत कुच्छल, अरविन्द गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  किसानों की आवाज उठाने टीम लेकर श्रीलंका पहुंचे राकेश टिकैत

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की पॉश कॉलोनी में आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में टोंटी चोरी से हाहाकार, समाजसेवियों ने

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »