एम.जी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा-2025 संपन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मंचीय प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की कला और प्रतिभा ने किया सभी को प्रभावित, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘एम.जी. पैनोरमा 2025 का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की।

समापन समारोह के मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, श्रीमति अनु बाला अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान तथा विशिष्ट अतिथि नगरपालिका परिषद्, मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, करण स्वरूप, मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉ. रूपेश कुमार, एसडीएम न्यायिक बुढ़ाना कृष्णकांत विश्वकर्मा ने एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल, सचिव विकास गोयल, सदस्य वैभव गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन भीम सैन कंसल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, मधु गोयल, मेघा गोयल और अथर्व गोयल के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल और जननायक बिरसा मुंडा को अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश और समाज के प्रति उनके योगदान को नमन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने मुख्य अतिथियों, कमेटी के पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं सभी आगंतुकों का विद्यालय प्रांगण में पधारने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने की शिक्षण संस्थानों से वोट बनवाने की अपील, भाजपा को जिताने का आह्वान

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। छोटे बच्चों ने फ्लाइट ऑफ इमेजिनेशन कार्यक्रम के माध्यम से स्वप्निल दुनिया का अद्भुत चित्रण किया, जिसने दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। धार्मिक आस्था पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भक्त और भगवान में भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का प्रभावशाली मंचन हुआ, जिसने दर्शकों को भक्ति भाव में डुबो दिया। इकोज ऑफ द शोरलाइन में समुद्री तट की झलकियों को डांस के माध्यम से जीवंत किया गया, वहीं वाइब्रेंस ऑफ द डिवाइन में छात्राओं ने पारंपरिक लावणी नृत्य की भारतीय संस्कृति का परिचय दर्शकों के सम्मुख कराया।

युग परिवर्तन पर आधारित प्रस्तुति युगान्तर में विद्यार्थियों ने सतयुग से कलयुग तक के जीवन और घटनाओं का अद्भुत चित्रण किया। बॉलीवुड थीम पर सिम्फनी डांस प्रोग्राम ने मनोरंजन का रंग भरा, जबकि द लीजेंड लाइव ऑन कार्यक्रम ने भारतीय सैनिकों के बलिदान और देशभक्ति की भावना को सजीव कर दिया। अंत में पूरे समारोह के आकर्षण के रूप में यूपी लाइट शो ने समारोह को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अब तीन दिन और बंद रहेंगे स्कूल, सर्दी के कारण नया आदेश जारी

मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि एम.जी. पब्लिक स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि बच्चों में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास कर रहा है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जिस प्रकार से इस मंच पर धार्मिक और सांस्कृतिक आधार पर प्रस्तुतियां दी गई, वो नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में सहायक है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि वार्षिकोत्सव समारोह का यह मंच इस बात का प्रमाण है कि आज की पीढ़ी में जो उत्साह और ऊर्जा देखी जा रही है, वह देश के उज्जवल भविष्य की गारंटी है। विद्यालय प्रशासन को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि एम.जी. पब्लिक स्कूल ने हमेशा शिक्षा और संस्कृति का उत्कृष्ट संगम प्रस्तुत किया है। बच्चों का आत्मविश्वास और प्रस्तुति वास्तव में प्रेरणादायक है।

इसे भी पढ़ें:  IGRS-जनशिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर साबित हुआ फिसड्डी

मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन के साथ ही मंचीय कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले कार्यक्रम ही विद्यार्थियों के विकास और उनको संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करने के प्रयास होने चाहिए, ऐसे ही प्रयासों का यह मंच साक्षी बना है।

समापन अवसर पर एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के प्रति प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य रूप से उदभव तोमर, प्रभाव स्वरूप, विशाल गर्ग, सभासद श्रीमति महिका गुप्ता, शोभित गुप्ता, एडीजीसी विक्रान्त राठी, सत्यवीर सिंह, जगदीश पांचाल, सूरज प्रकाश, डॉ. अविनाश रमानी, अंकित बिन्दल, अभिनव स्वरूप, श्रीमति तूलिका स्वरूप, राजीव जैन, राजन अग्रवाल, सीए अजय अग्रवाल, श्रीमती रीना अग्रवाल, डॉ. मृणालिनी अनन्त, अंकुर गर्ग, अभिषेक पालीवाल, अमित चौधरी, गौरव पंवार सहित अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के चार बड़े नेताओं समेत 400 अज्ञात पर मुकदमास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  IGRS-जनशिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर साबित हुआ फिसड्डीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC

Read More »