मुजफ्फरनगर स्कूल बंद: कड़ाके की ठंड के चलते 14 जनवरी को कक्षा 1 से 8 तक अवकाश

मुजफ्फरनगर। जनपद में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 जनवरी 2026 (मंगलवार) को जनपद के कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अपराधी के घर पुलिसकर्मियों की पिटाई

यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा। जिला अधिकारी के निर्देशों के क्रम में यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का पालन हर स्तर पर कराया जाए।

इसे भी पढ़ें:  नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

गौरतलब है कि लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Share This Article