ठंड में बेसहारा लोगों के लिए राहत का उपहार लेकर निकलीं मीनाक्षी स्वरूप

ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका द्वारा रैन बसेरों में कंबल वितरण भी किया गया, जिससे वहां ठहरे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कड़ाके की ठंड के बीच नगर पालिका परिषद् द्वारा बेसहारा और आश्रयहीन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशील और जिम्मेदार पहल की जा रही है। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात्रिकालीन नगर भ्रमण कर शीतलहर से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर में बेसहारा, जरूरतमंद और आश्रयहीन लोगों की सुध लेने के उद्देश्य से देर रात्रि नगर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर जलाए जा रहे अलावों की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा यह सुनिश्चित किया कि ठंड से बचाव के सभी उपाय प्रभावी रूप से लागू हों। नगरपालिका अध्यक्ष ने आश्रय स्थलों और सड़कों पर रह रहे परिवारों एवं व्यक्तियों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई गई रैन बसेरा व्यवस्था की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की कि वे ठंड के मौसम में सुरक्षित और गर्म रैन बसेरों में ही ठहरें।

इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी की आवाज बनकर सीएम योगी से मिले पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल

रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित नगर पालिका के रैन बसेरे का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां संचालन, साफ-सफाई, प्रकाश, बिस्तर एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका द्वारा रैन बसेरों में कंबल वितरण भी किया गया, जिससे वहां ठहरे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस अवसर पर कहा कि नगर पालिका परिषद् का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा और सुरक्षा पहुंचाना भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सेवा, संवेदना और सामाजिक दायित्व के संकल्प के साथ जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे, इसके लिए नगर पालिका पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभासद पति श्री शोभित गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें:  मनरेगा बचाओ आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घायल होने का आरोप

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी की आवाज बनकर सीएम योगी से मिले पूर्व विधायक प्रमोद उटवालजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »