पुरानी लग्जरी कारों में निवेश के नाम पर 15.40 लाख की धोखाधड़ी

कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए परिजनों ने एक आरोपी को किया बेदखल, रुपये वापस मांगने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

मुजफ्फरनगर। दिल्ली से ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी ब्रांड की पुरानी लग्जरी कारों के कारोबार में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 15 लाख 40 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। करीब एक वर्ष तक पुलिस स्तर पर सुनवाई न होने से पीड़ित को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मौ. सलमान पुत्र नसीम अहमद निवासी मोहल्ला खेड़ा दरवाजा कस्बा व थाना पुरकाजी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी जान-पहचान मोहल्ला झोझगान बिल्लीशाह चौक, पुरकाजी निवासी नवीश पुत्र फरमान और अजीम पुत्र नूरहसन से थी। दोनों ने उसे बताया कि वे दिल्ली से पुरानी लग्जरी कारें खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं और इसमें काफी लाभ होता है। भरोसा दिलाकर उसे साझेदारी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया। बताया गया कि पहले चरण में सलमान ने 8 लाख रुपये निवेश के रूप में दिए। इसके बाद आरोपियों ने कई बार रुपये लेने और देने का सिलसिला जारी रखा। कुछ समय बाद आरोपियों ने कहा कि दिल्ली में इस समय ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियां कम कीमत पर उपलब्ध हैं और यदि वह 10 लाख रुपये और लगा दे तो छह माह में प्रत्येक गाड़ी का अंतिम हिसाब कर मुनाफा दे दिया जाएगा।
इन दोनों के झांसे में आकर सलमान ने कुल 15 लाख 40 हजार रुपये नवीश और अजीम को गवाहों उनेश पुत्र मोहब्बत अली व सदू गौड़ पुत्र शराफत अली निवासी पुरकाजी के समक्ष दे दिए। पीड़ित का आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी न तो मुनाफा मिला और न ही मूलधन वापस किया गया। जब वह आरोपियों के घर पहुंचा और उनके परिजनों से बातचीत की, तो उसे कथित रूप से अपमानित करते हुए धमकाया गया। आरोप है कि नवीश के पिता फरमान ने कहा कि उनका पुत्र रोज लोगों को इसी प्रकार ठगता है और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसे कागजों में बेदखल दिखा रखा है, जबकि वह घर पर ही रहता है। यह भी आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि नवीश को छिपाकर उसकी झूठी गुमशुदगी दर्ज कराई गई और समाचार पत्र में बेदखली का विज्ञापन भी प्रकाशित कराया गया, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। सलमान ने बताया कि 6 फरवरी 2025 को उसने एसएसपी को पंजीकृत डाक के माध्यम से शिकायत भेजी थी। इसके अतिरिक्त अन्य उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री को भी प्रार्थना पत्र प्रेषित किए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार न्यायालय की शरण लेने के बाद सिविल जज (जूनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक न्यायालय संख्या-2 के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों नवीश पुत्र फरमान, अजीम पुत्र नूरहसन, फरमान पुत्र भूरा, नूरहसन पुत्र भूरा तथा फुरकान पुत्र भूरा निवासीगण मोहल्ला झोझगान के विरुद्ध धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुरकाजी पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेशानुसार मुकदमा दर्ज लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  दो राज्यों के आठ जिलों में की लूट, मुजफ्फरनगर में हुआ एनकाउंटर

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  खतौली लूटकांड का खुलासाः पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, माल बरामदस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दो राज्यों के आठ जिलों में की लूट, मुजफ्फरनगर में हुआ एनकाउंटरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »