रोमांचक मुकाबले में टिहरी फाल्कन्स की 2 विकेट से शानदार जीत

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच में क्रिकगिरी चैंप्स को हराया, अक्षु बाजवा बने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में दर्शकों को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। तेजतर्रार बल्लेबाजी और आक्रामक खेल के बीच टिहरी फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकगिरी चैंप्स को 2 विकेट से पराजित कर जीत अपने नाम कर ली।

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच संख्या-23 में टिहरी फाल्कन्स और क्रिकगिरी चैंप्स के बीच जोरदार मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकगिरी चैंप्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सक्षम राठी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 75 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनके अलावा ऋतिक सोनकर ने 31 रन तथा अक्षय दुबे ने 25 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टिहरी फाल्कन्स की ओर से गेंदबाजी में विवेक पोसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि सार्थक ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में भाजपा नेता की सोते वक्त गोली मारकर हत्या, माथे में मारी गई गोली — घर में थे 10 लोग, किसी को भनक तक नहीं लगी

186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी फाल्कन्स की शुरुआत आक्रामक रही। टीम के बल्लेबाज हिमेश कृष्णा ने मात्र 23 गेंदों में 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। वहीं अक्षु बाजवा ने 22 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। अंततः टिहरी फाल्कन्स ने 14.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम कर लिया। क्रिकगिरी चैंप्स की ओर से अरुष गोयल ने 3 विकेट लिए, जबकि सक्षम राठी और अहमद नौशाद ने 2-2 विकेट हासिल किए। अक्षु बाजवा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार संजय रस्तोगी ने प्रदान किया। वहीं फाइटर ऑफ द मैच का खिताब सक्षम को वर्गीस पवार द्वारा दिया गया। मैच का आनंद लेने के लिए सचिव मनोज पुंडीर, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित, मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक संजय रस्तोगी, बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर रविन्द्र चौहान, अमित गर्ग, विकास राठी, कुशल पाल सिंह, संजय शर्मा, रोहन त्यागी, अमित चौधरी सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- दीवार करने गई पाली का टीम का विरोध, बैरंग लौटाया

Also Read This

सोमवती अमावस्या पर जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली/जम्मू। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू से हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 14 जून को जम्मू से हरिद्वार और 15 जून को हरिद्वार से जम्मू के लिए चलेगी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू, हीरानगर और कठुआ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने की मांग स्वीकार की गई है। इसे भी पढ़ें:  10 हजार Videos, 40 हजार फोटो, खाते में 1.20 करोड़, अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तारश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाएगी ट्रेन जम्मू-कश्मीर में

Read More »