MUZAFFARNAGAR-चार टाइमर बम के साथ एक गिरफ्तार, महिला ने दिया था आर्डर

मुजफ्फरनगर। एसटीएफ की मेरठ यूनिट को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से चार टाइमर बम बरामद किए हैं। टीम ने एक आरोपी को भी पकड़ा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र से एसटीएफ की टीम के चार टाइमर बम बरामद किए जाने की सूचना है। एक आरोपी भी पकड़ा गया है, हालांकि अभी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। एसटीएफ मेरठ की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले से एक युवक को दबोच कर बृहस्पतिवार रात चार टाइमर बम बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। मेरठ से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है। बताया गया कि ये टाइमर बम मुजफ्फरनगर में ही बनाए जा रहे थे।

एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से एक आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है, उसके पास से चार टाइमर बोतल बम (आईईडी) बरामद किए गए हैं। एसटीएफ की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है, इन बम का इस्तेमाल किसी सुनियोजित षड्यंत्र में किया जाना था। जावेद ने पूछताछ में कबूल किया है कि यह बम खालापार इलाके में ही रहने वाली एक महिला ने आॅर्डर देकर बनवाए थे। टीम महिला की तलाश में जुटी है। एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी यह टाइमर बम बना चुका था। आरोपी की ननिहाल नेपाल में है, उसका वहां भी आना-जाना रहा है। इससे पहले जावेद रेडियो बनाने का भी काम करता था। जावेद के दादा का पटाखे बनाने का काम था। उसने दादा से बम बनाना सीखा। इसके बाद यूट्यूब आदि के माध्यम से उसने आईईडी बम बनाना सीख लिया। आरोपी से पूछताछ में कई और जानकारियां मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  खाद्य विभाग ने गांव से शहर तक चलाया आभियान, मचा हड़कंप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  हरियाणा के दो कांवड़ियों की करंट लगने से मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की 4 बेटियों सहित 15 युवाओं को मिली स्वास्थ्य विभाग में नौकरीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  हरियाणा के दो कांवड़ियों की करंट लगने से मौतभाकियू

Read More »