MUZAFFARNAGAR-तहसील दिवस में ग्रामीण ने बदन पर डाला तेल और फिर…..

मुजफ्फरनगर। जानसठ तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वहां पर आये फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण ने शिकायत के बाद भी रास्ते से अवैध कब्जा न हटवाए जाने से नाराज होकर अपने ऊपर डीजल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पहले कि ग्रामीण अपने बदन को आग लगाता, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ग्रामीण को हिरासत में लेकर थाने आ गई।

इसे भी पढ़ें:  बंद पड़े अलनूर मीट प्लांट में चोरी, गार्ड ने पकड़ा चोर

तहसील जानसठ के गांव कम्हेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र धूम सिंह शनिवार को तहसील में डीजल तेल से भरी बोतल लेकर पहुंचा। वहां तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था, जिसमें सीडीओ संदीप भागिया जनता की शिकायत सुन रहे थे। इसी दौरान ग्रामीण नरेंद्र सिंह ने अपने शरीर के ऊपर बोतल से डीजल तेल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास करने लगा। ग्रामीण के आत्मदाह करने के प्रयास की जानकारी पाकर संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  खट्टा-मीठा बजट--उद्योग जगत हुआ निराशा, किसानों की भी टूटी आस

पुलिस ने ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। ग्रामीण नरेंद्र सिंह का कहना था कि गांव के कुछ लोगों ने उसके रास्ते पर जबरन कब्जा कर रखा है। कई बार संपूर्ण समाधान दिवस और तहसील अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अभी तक रास्ते से कब्जा नहीं हटवाया गया। ग्रामीण ने ककरौली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीण का आरोप था कि कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं होने की वजह से उसने हताश होकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि शाम के समय आत्मदाह का प्रयास करने वाले ग्रामीण को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर को दी स्वच्छ हवा की सौगात
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *