तीन महीने से मल्हूपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क से रोष

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका के अधिकारियों की धींगा मुश्ती और हठधर्मी के कारण फरवरी माह में स्वीकृत हो जाने के बाद भी आज तक मल्हूपुरा में सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने सड़क को उखाड़कर निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन इसके बाद इसे रोक दिया गया, करीब तीन माह से यह सड़क ऐसे ही उखड़ी पड़ी होने से लोगों में रोष बना हुआ है। इससे नाराज वार्ड सभासद ने भी जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने पर पालिका में ईओ कार्यालय पर धरना देकर बैठने की चेतावनी दी है।

वार्ड संख्या सात के सभासद मौहम्मद खालिद ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को लिखे पत्र में अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या को उठाते हुए आरोप लगाया कि पालिका अधिकारियों ने उनके वार्ड में स्वीकृत एक सड़क का निर्माण कार्य बिना आवश्यक कारण के रूकवाकर विकास बाधित कर दिया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी 2025 को निर्माण विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में बोर्ड से स्वीकृत निर्माण कार्य कराये जाने के लिए निविदा निकाली थी।

इसमे 15वें वित्त आयोग से प्राप्त ग्रांट से उनके वार्ड 7 के अन्तर्गत मौहल्ला मल्हूपुरा पुलिया स्थित आंचल डेंटल आर्ट से गंगारामपुरा विद्यालय तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य भी शामिल था। निविदा सत्यप्रकाश त्यागी के नाम स्वीकृत की गई और 28 फरवरी को ईओ द्वारा ठेकेदार को कार्यादेश भी जारी कर दिया था। इसके उपरांत ठेकेदार सत्यप्रकाश त्यागी ने जेई कपिल कुमार की उपस्थिति में गली निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराते हुए नाली और चैनल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के बाद सड़क को उखाड़ दिया था। सभासद का कहना है कि इसके बाद अचानक ही ठेकेदार ने कार्य बंद कर दिया। जब उन्होंने मालूम किया तो ठेकेदार ने बताया कि पालिका अधिकारियों के द्वारा यह कार्य बंद करा दिया गया है। सभासद का आरोप है कि मामले में पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह, कार्यवाहक एई कपिल कुमार से मिलकर कार्य प्रारम्भ कराने के लिए आग्रह किया गया, लेकिन बिना कोई आवश्यक कारण बताये ही कार्य बंद रखा गया है। आज तक भी सड़क ऐसे ही अधर में लटके होने के कारण लोगों में रोष उत्पन्न हो रहा है और बरसात सिर पर आ रही है, इससे आवागमन दूभर होने की संभावना है। सभासद ने चेयरपर्सन से कहा कि सड़क निर्माण जल्द शुरू कराया जाये, ऐसा नहीं होने पर वो दो जून को ईओ कार्यालय पर धरना देंगे और इसके बाद बेमियादी आंदोलन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चार टाइमर बम के साथ एक गिरफ्तार, महिला ने दिया था आर्डर

इस प्रकरण में कार्यवाहक एई कपिल कुमार का कहना है कि वार्ड सात की मल्हूपुरा वाली सड़क का कार्य जांच के कारण रोका गया था। इसमें ईओ के माध्यम से सभासदों की शिकायत पर जांच कराई गई, जांच में क्या निर्णय हुआ है, उनको जानकारी नहीं है। जांच के बाद उनको कार्य शुरू कराये जाने के सम्बंध में कोई भी दिशा निर्देश उच्च स्तर से प्राप्त नहीं हुए हैं। बता दें कि बोर्ड मीटिंग में 40 से ज्यादा सभासदों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को शिकायत कर निर्माण विभाग में स्वीकृत किये गये कार्यों में तत्कालीन एई अखंड प्रताप सिंह नियमों के विपरीत निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी, इसमें ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जांच कराई और 34 निर्माण कार्य निरस्त करने की संस्तुति कर रिपोर्ट चेयरमैन को भेजी थी, इसमें चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने 31 निर्माण कार्य निरस्त किये थे और तीन निर्माण कार्यों को आवश्यकता की प्राथमिकता में रखते हुए शुरू कराने के निर्देश दिये थे, इनमें वार्ड सात की उक्त सड़क भी शामिल है, लेकिन चेयरपर्सन के आदेश के बाद भी यह निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं कराया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीओ करेंगे जांच

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब कूड़े से कमाई करेगी नगरपालिकाजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »