उद्योगों की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग, मंत्री कपिल देव को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ;आईआईएद्ध के मुजफ्फरनगर चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में आईआईए के एक प्रतिनिधिमंडल की विशेष भेंटवार्ता उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल से उनके मुजफ्फरनगर निवास पर हुई।

इस भेंट वार्ता में आईआईए के स्पेशल इनवाइटी सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर विपुल भटनागर- कुशपुरी-अश्वनी खंडेलवाल, सह सचिव दीपक सिंघल-उमेश गोयल और ज्वाइंट पीआरओ राज शाह आदि उपस्थित रहे। चैप्टर चैयरमैन पवन कुमार गोयल ने मंत्री कपिल देव के समक्ष उद्योगों के लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड किये जाने की मांग को रखते हुए ज्ञापन दिया और मंत्री से इस मुद्दे को मुख्य मंत्री जी के समक्ष रखने व हल कराने का अनुरोध किया।

सीईसी मेंबर विपुल भटनागर ने मंत्री कपिल देव को लीज होल्ड भूमि से होने वाली समस्याओ से अवगत कराया साथ ही कुशपुरी ने बताया की फ्री होल्ड भूमि करने से सरकार को स्टांप ड्यूटी से राजस्व में भारी बढ़ोतरी भी होगी। मंत्री कपिल देव ने आईआईए की इस मांग को सरकार के समक्ष रखने एवं पूर्ण सहयोग देने का भरोसा व्यक्त करते हुए आईआईए के प्रयासों की सराहना की और कहा की आपके इस विषय को पुरजोर तरीके से रखने के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री से आपकी भेंट करवाऊंगा, लेकिन उससे पहले प्रमुख सचिव से भी आपके शीर्ष नेतृत्व की एक मीटिंग फिक्स करवाकर इस कार्य को करवाने का पूर्ण प्रयास करूंगा। इसके लिए आईआईए प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव का आभार जताया।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. मुखर्जी ने अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर कियाः श्रीचंद शर्मा



Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में विकास को लगे पंख: 12 सड़कों का कायाकल्प, दो नए सेतु निर्माण को मंजूरीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »