नई मंडी थाने का कायाकल्पः इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा को कप्तान ने कहा-GOOD JOB

सौन्दर्यकरण कराने पर इंस्पेक्टर बृजेश की सराहना, कार्यालय शुरू होने से पहले ही बृजेश शर्मा का हो गया तबादला

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी परिसर में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिनमें इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा द्वारा थाना परिसर का सोन्दर्यकरण करते हुए यहां पर निर्मित कराये गये प्रभारी निरीक्षक कार्यालय और अत्याधुनिक जनसुनवाई हॉल का एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी सिटी अमृत जैन ने संयुक्त रूप से गुरुवार रात एक समारोह के बीच उद्घाटन किया। यह सौन्दर्यकरण कार्य कराये जाने पर एसएसपी ने बृजेश शर्मा की कार्यशैली की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पारिवारिक पंचायत के बाद भतीजे ने चाचा को मारी गोली

उद्घाटन के बाद एसएसपी वर्मा ने कार्यालय और जनसुनवाई हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए, जिससे आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर थाना परिसर का सौन्दर्यकरण कराये जाने पर उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी और वर्तमान में शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की।

बता दें कि इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने थाना नई मंडी परिसर के सौन्दर्यकरण के लिए विशेष प्रयास करते हुए यहां पर नया प्रभारी निरीक्षक कार्यालय और जनसुनवाई स्थल का निर्माण कराया। इसमें बैठकर वो कानून व्यवस्था को संभालने का काम कर पाते, इससे पहले ही एसएसपी द्वारा 12 थानों के इंचार्ज के तबादले किये गये, जिनमें बृजेश शर्मा को नई मंडी से हटाकर शहर कोतवाली में प्रभारी बनाया गया है। नई मंडी में मंसूरपुर थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत रहे इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र को नियुक्त किया गया है। वो भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हर मंगल बाजार से 2.55 लाख कमायेगा प्रशासन

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह जनसुनवाई हॉल पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करेगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनें और समयबद्ध, निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा और निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा सहित कई पुलिस अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी अधिकारियों का नई मंडी थाना परिसर पहुंचने पर इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा और इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बुके भेंटकर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  133rd JAYANTI-जन्म दिवस पर डाॅ. अंबेडकर को किया याद, स्मारक पर लगा मेला
Share This Article