खतौली पुलिस पर सवालः लिपिक की मौत के बाद एफआईआर

ड्यूटी से घर जाते समय ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ था दिव्यांग चालक संग विवाद, खुद चंकी ने थाने जाकर दी थी तहरीर, 24 घंटे तहरीर दबाये बैठी रही खतौली पुलिस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली में एक मामूली सड़क विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। नगर पालिका के लिपिक पर बैसाखी से किया गया हमला उनकी मौत का कारण बन गया, जबकि पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। खतौली नगर पालिका में तैनात लिपिक चंकी भारद्वाज की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई और अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। तहरीर दिए जाने के करीब 24 घंटे बाद मुकदमा दर्ज होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों में भी रोष व्याप्त है। पुलिस कह रही है कि हमलावर को तलाश किया जा रहा है।

खतौली नगर में घटी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है, जब नगरपालिका खतौली में लिपिक के पद पर कार्यरत 32 साल के चंकी भारद्वाज ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। नगर पालिका मुख्य द्वार के पास उनकी बाइक की साइड एक ई-रिक्शा से लग गई। इस बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि दिव्यांग ई-रिक्शा चालक ने अपनी लोहे की बैसाखी से चंकी के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंकी मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। घायल अवस्था में चंकी स्वयं कोतवाली पहुंचे और अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद परिजन उनको निजी चिकित्सक के पास ले गये। वहां उपचार के बाद चंकी को परिजन घर लेकर आ गये थे, लेकिन रात में हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेरठ के एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए पालिका ने गौ सेवक से की वसूली 

मौत के बाद परिजनों और पालिका कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि समय पर कार्रवाई होती तो शायद जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी कोतवाली पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। चंकी भारद्वाज को नगर पालिका में नौकरी उनके पिता प्रदीप शर्मा की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित के रूप में मिली थी। वह परिवार के इकलौते पुत्र थे। चार साल पहले उनका विवाह हुआ था, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है।
इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं, खुद नगरपालिका के ईओ अन्य कर्मचारियों के साथ चंकी को लेकर थाने पहुंचे थे, वहां चंकी ने ही खुद अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी। यानि की बुधवार की शाम ही पुलिस को घटना की शिकायत मिल चुकी थी। पुलिस के ही अनुसार शिकायत 22 अपै्रल को पहर एक में प्राप्त हो चुकी थी, लेकिन मुकदमा 23 अपै्रल को दोपहर 12ः22 बजे दर्ज किया गया। जबकि 23 अपै्रल की सुबह चंकी भारद्वाज की मौत मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल सांप से मचा हड़कंप

चंकी भारद्वाज ने जो तहरीर थाने में दी, उसमें हमलावर पक्ष के कई लोगों के होने का संकेत है। तहरीर में चंकी ने बताया कि वो नगरपालिका में ड्यूटी समाप्त करते हुए बाइक से घर जाने के निकला, नगर पालिका गेट पर पहुंचा तो ई रिक्शा सड़क में खड़ा था, हटाने के लिए कहा तो उन्होंने मेरे साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की और धमकी देकर भाग गये। इस मामले में खतौली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई थी और आरोपी की तलाश में टीम को लगा दिया था। एफआईआर देरी से दर्ज करने पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  दरोगा जी की शिकायत लेकर एसएसपी से मिले सांसद चंदन चौहान

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  MPL T-20–गौरव स्वरूप के टाइटंस पर भारी पड़े राकेश बिन्दल के स्ट्राइकर्सआरोप है कि परिसर में

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »