सपा-कांग्रेस कर रही महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ः कपिल देव

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर विपक्ष के खिलाफ हापुड़ में भाजपा की महिला जनाक्रोश सभा, मातृशक्ति ने दिखाई एकजुटता

मुजफ्फरनगर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद सत्ता और विपक्षी के बीच नारी अधिकारों को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। हापुड़ में आयोजित भाजपा की महिला जनाक्रोश सभा में सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा बड़ा मुद्दा बताया। सभा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे राजनीतिक रूप से अहम बना दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हर मंगल बाजार से 2.55 लाख कमायेगा प्रशासन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ में महिला जनाक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य रूप से संबोधित किया। सभा के दौरान “सपा-कांग्रेस महिला अधिकारों की चोर” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण और सशक्तिकारी कदम का विरोध कर अपनी महिला-विरोधी सोच को उजागर किया है।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: कमरे में सोती मासूम बच्ची को बंदर ने बनाया बंधक, परिजनों के होश उड़े, देखे वीडियो

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों और सम्मान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं जागरूक और संगठित हैं तथा अपने अधिकारों को लेकर पहले से अधिक मुखर हैं। उन्होंने मातृशक्ति के साहस, जागरूकता और अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को सराहा और कहा कि महिलाएं अब अपने हकों की रक्षा के लिए निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खाद्यान्न की जगह ईंट-मिट्टी तौल रहा राशन डीलर, देखें वीडियो.......

कार्यक्रम में हापुड़ की भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे, गढ़ विधायक हरेन्द्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी, वरिष्ठ नेता प्रमोद नागर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती, जिला उपाध्यक्ष डॉ. पायल गुप्ता, जिला मंत्री संगीता पुरुषोत्तम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।

Also Read This

मुजफ्फरनगर: जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज का 99.5% रिजल्ट, इंटर-हाईस्कूल की छात्राओं ने बढ़ाया मान

मुजफ्फरनगर के प्रेमपुरी स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों का परीक्षा परिणाम 99.5 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में 163 छात्राएं प्रथम श्रेणी, 55 छात्राएं द्वितीय श्रेणी और 5 छात्राएं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। वहीं हाईस्कूल में 180 छात्राएं प्रथम श्रेणी और 32 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में सफल रहीं। संस्थान ने इस उपलब्धि को छात्राओं, शिक्षिकाओं और विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया है। इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, भाकियू नेता ने रुकवाया कामविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस परिणाम से स्कूल का नाम रोशन हुआ है। जैन स्कूल कमेटी

Read More »

जंगल में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला

पुलिस को चकमा देकर भागते समय मुठभेड़ में शातिर गौकश गिरफ्तार, पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में गोकशी की घटना के बाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पावटी गांव के जंगल में घायल बछड़े की मौत के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को घेर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। थाना चरथावल क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर गौकश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और

Read More »

देवबंद: माँ त्रिपुर बाला सुंदरी मेले का भव्य समापन, कर्मचारी- पत्रकार सम्मानित

देवबंद। नगर में चल रहे माँ त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर मेले का समापन भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले मेला कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, महिला पुलिसकर्मी, सभासद, शिविर आयोजक और पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला चेयरमैन विपिन त्यागी ने की। समारोह में नगर पालिका परिषद से जुड़े पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मेले के संचालन और व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले लोगों के कार्यों की सराहना की गई। मेले की व्यवस्थाओं में योगदान देने वालों को मिला

Read More »