MUZAFFARNAGAR-यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन, वेष्णो देवी जाने वालों को बड़ी राहत

मुजफ्फरनगर। जनपद के रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने मुजफ्फरनगर से होकर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। आनंद विहार से शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर के बीच यह ट्रेन चलेगी। 26 अप्रैल से 28 जून तक ट्रेन का संचालन प्रत्येक शुक्रवार को होगा। इस दौरान यह ट्रेन 20 फेरे लगाएगी। मुजफ्फरनगर के अलावा इस ट्रेन के चलने से गाजियाबाद, मेरठ के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। मां वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को यह अतिरिक्त ट्रेन मिलेगी, क्योंकि इन जिलों के यात्रियों के लिए मां वैष्णो देवी जाने के लिए अभी तक केवल एक मात्र ट्रेन शालीमार ही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ प्रज्ञा हुई सख्त, टीम लेकर फील्ड में उतरे टीएस

समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04017 हर शुक्रवार को रात 11.55 बजे आनंद विहार से चलेगी। गाजियाबाद रात 12.40 बजे, मेरठ 1.22 बजे, मुजफ्फरनगर 2.08 बजे, सहारनपुर 3.30 बजे पहुंचेगी। अंबाला, जालंधर, पठानकोट, जम्मूतवी होते हुए शनिवार दोपहर 12.40 बजे उधमपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04018 शनिवार को ही दोपहर 3.55 बजे चलेगी। मेरठ रात 3.15 बजे आएगी तथा रविवार सुबह पांच बजे आनंद विहार पहुंचगी। इस ट्रेन के चलने से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अभी तक करीब 70 समर स्पेशल ट्रेन चला चुका है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान की नृशंस हत्या, खेत पर मिला गर्दन कटा शव

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिपाही कुशुम का डबल खिताबस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर में बढ़ सकता है समय-पौने तीन करोड़ फार्म वापस नहीं लौटेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तनावमुक्त जीवन पर कार्यशाला का

Read More »