देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

उत्तर प्रदेश के देवबंद में बुधवार रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा राज्जुपुर-गोपाली मार्ग पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  बांके बिहारी मंदिर में हंगामा: पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच झड़प का वीडियो वायरल

 

घायल युवक की पहचान माजिद (32 वर्ष) निवासी बरला, जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। राहगीरों ने तुरंत उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। हालांकि, उपचार के दौरान माजिद ने दम तोड़ दिया।

 

जानकारी के अनुसार, माजिद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शादीशुदा था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर संकट का साया छा गया है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौत

 

इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के भाई साजिद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय माजिद ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी....पिता-पुत्री पानी में बह गए
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *