पूर्व सांसद भारतेन्द्र का बाल भी बांका हुआ तो ईंट से ईंट बजा देंगेः मयंक त्यागी

पूर्व सांसद भारतेन्द्र पर हमले की घटना को समर्थकों ने बताया कायराना हरकत, मयंक त्यागी के आवास पर हुई बैठक में दिशा आक्रोश

मुजफ्फरनगर। बिजनौर में पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह पर हुआ हमला अब विरोध का बड़ा कारण बनने लगा है। पूर्व सांसद के समर्थकों ने इस हमले पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सांसद के समर्थक और भाजपा युवा नेता मयंक उर्फ जोंटी त्यागी के गांधी कालोनी स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह के समर्थकों की मीटिंग हुई, जिसमें इस घटना पर रोष व्यक्त किया गया। मयंक त्यागी ने आक्रोशित भाव में कहा कि यदि पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह का बाल भी बांका हुआ तो तालिब बंधुओं की ईंट से ईंट बजा दी जायेगी। विरोध प्रदर्शन मुखर और उग्र होगा और प्रशासन पर इसकी पूरी जिम्मेदारी होगी।

मयंक त्यागी ने कहा कि पूर्व सांसद भारतेन्द्र पर किया गया हमला न केवल एक व्यक्ति विशेष पर आक्रमण है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द पर भी सीधा प्रहार है। मयंक त्यागी ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस कायराना हरकत की चारों ओर तीखी निंदा हो रही है। इस तरह की हिंसक घटनाएं समाज में भय और अस्थिरता का माहौल पैदा करती हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो वो सभी के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इसे भी पढ़ें:  गमगीन परिजनों ने छात्र उज्जवल की अस्थियां हरिद्वार गंगा में की प्रवाहित

उन्होंने कहा कि बिजनौर के भू माफिया और आपराधिक तथा गैर सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले तालिब और खालिद के अवैध कारोबार के खिलाफ पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह जनहित में लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी शिकायतों के आधार पर सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर शासन की निगरानी में कई बड़ी कार्रवाई तालिब बंधुओं पर की गई है। उनकी अवैध आरा मशीन और प्लाईवुड की फैक्ट्री को भी प्रशासन की टीम ने सील किया था, लेकिन इसके बावजूद भी वो आरा मशीन कुछ अधिकारियों ने मिलीभगत करते हुए सील लगी होने के बावजूद भी चालू करवा दी। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह ने ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई और जिला प्रशासन को इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में भवानी लायंस की रोमांचक जीत

मयंक के अनुसार बिजनौर जनपद के चांदपुर मार्ग पर स्थित तालिब बंधु की प्लाईवुड फैक्टरी की कुछ मशीन चलाई जाने की शिकायत के बाद बुधवार को एडीएम न्यायिक पूरी टीम के साथ जांच करने के लिए फैक्टरी में पहुंचे। इसी जांच के वक्त पूर्व सांसद भी फैक्टरी में पहुंच गए, जिन्हें देखकर तालिब बंधु आग बबूला हो गए और प्लाईवुड फैक्टरी में पहुंचे पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर तालिब बंधुओं ने हमला कर दिया। गोली मारने की धमकी दी और गाली गलौज की। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें गनर से कार्बाइन छीनने का प्रयास करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। यह हमला अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया है, जिससे घटना और भी अधिक गंभीर हो जाती है।

इसमें आरोपियों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की मांग करते हुए मयंक त्यागी ने कहा कि प्रशासन ने यदि आरोपियों पर सख्ती नहीं की तो मुजफ्फरनगर से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता और समर्थक बिजनौर पहंुचकर तालिब बंधु के खिलाफ मोर्चा खोलकर बेमियादी आंदोलन करेंगे। इस दौरान अरुण त्यागी, धर्मेंद्र तोमर सिसोना, बिजेंद्र त्यागी मलारी, टीटू प्रधान रेई, सचिन पावटी, सोनू त्यागी, विदित त्यागी और नरेंद्र आर्य सहित कई प्रमुख लोगों ने एकजुट होकर घटना की कड़ी निंदा की और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

Also Read This

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गमगीन परिजनों ने छात्र उज्जवल की अस्थियां हरिद्वार गंगा में की प्रवाहितजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »

दहशत की साजिश नाकाम: ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई

Read More »