STF का बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह लखनऊ से गिरफ्तार, कफ सिरप कांड में था फरार

लखनऊ में कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में फरार चल रहा STF का बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह आखिरकार गिरफ्तार हो गया। STF ने मंगलवार को उसे लखनऊ से दबोच लिया। उसके खिलाफ एक दिन पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। कफ सिरप मामले में उसका नाम सामने आने के बाद वह फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि आलोक की पूर्वांचल के बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ कई तस्वीरें भी वायरल हैं।

 

STF द्वारा पकड़े जाने के बाद आलोक ने पूछताछ में दावा किया कि वह खुद सरेंडर करने जा रहा था और इसके लिए लखनऊ कोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर चुका था, लेकिन उससे पहले ही STF ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कफ सिरप तस्करी प्रकरण में अब तक कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं—27 नवंबर को अमित सिंह टाटा, 30 नवंबर को भोला जायसवाल और अब आलोक सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है।

इसे भी पढ़ें:  एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, कोर्ट में की शादी

 

आलोक का पैतृक घर चंदौली में है, जबकि लखनऊ के नाका स्थित मोतीनगर में उसका दूसरा घर है। उसका नाम पहली बार 2006 में उस समय सामने आया था, जब प्रयागराज के एक कारोबारी से लखनऊ में 4 किलो सोना लूटने के मामले में पांच पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोपियों में दरोगा संतोष सिंह, बृजनाथ यादव, तत्कालीन क्राइम ब्रांच के सिपाही सुशील पचौरी, आलोक सिंह, संतोष तिवारी, नीरज गुप्ता और सुभाष शामिल थे। पुलिस ने उस समय 3 किलो सोना बरामद करने का दावा किया था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 

इस मामले के बाद आलोक सिंह और सुशील पचौरी को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि कोर्ट में मामला जाने के बाद फैसला आलोक सिंह के पक्ष में आया और 27 सितंबर 2022 को उसे सेवा में बहाल कर दिया गया।

 

इसके बाद भी आलोक का विवादों से नाता बना रहा। नाका क्षेत्र में एक व्यापारी से लूट समेत कई संगीन आरोप उस पर लगे, जिसके बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। इसी दौरान उसकी नजदीकियां पूर्व सांसद धनंजय सिंह से बढ़ीं और वह रियल एस्टेट तथा अन्य कारोबार के जरिए प्रभावशाली होता गया।

इसे भी पढ़ें:  कोडिन कफ सिरप कांड के दोषी को उल्टा लटका देंगे, अखिलेश बचा नहीं सकते: केशव मौर्य 

 

साल 2019 में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और आलोक सिंह पर एक और गंभीर आरोप लगा था—हजरतगंज इलाके में मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला करने का।

 

STF अब कफ सिरप तस्करी मामले में आलोक की संलिप्तता, नेटवर्क और अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  संतों के जीवन पर बन रही फिल्म सनातन ज्ञान और भक्ति का संदेशः ममता अग्रवालआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें

Read More »