पुरकाजी में शिक्षा की नई इबारतः जीआईसी में लगाए गए 48 कैमरे, बोर्ड सेंटर का रास्ता साफ

शिक्षा हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर जहीर फारूकी ने जनता के बीव पेश की विकास की नई मिसाल, कॉलेज में हुई आधुनिक सुविधाओं की स्थापना, भविष्य को मिली नई दिशा

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाने की दिशा में नगर पंचायत की एक अनोखी और साहसिक पहल सामने आई है। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने राजकीय इंटर कॉलेजकृजो कि नगर पंचायत सीमा से बाहर स्थित हैकृमें आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराकर न केवल छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने का कदम उठाया है, बल्कि कॉलेज को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने की पात्रता सूची में शामिल कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
देवभूमि उत्तराखंड को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित नगर पंचायत पुरकाजी में मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र को नई गति देने वाला मंगल कार्य किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट ने बिजलीघर रोड पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया, जहाँ नगर पंचायत की ओर से लगभग 48 से 50 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन जहीर ने प्रधानाचार्या प्रीति चौधरी के कार्यालय में जाकर सभी कैमरों की लाइव फीड देखी। उन्होंने सुरक्षा और अनुशासन को और मजबूत करने के लिए मेन गेट और साइकिल स्टैंड पर भी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कॉलेज की सभी कक्षाओं में आगे-पीछे दो-दो कैमरे स्थापित किए गए हैं, जबकि लाइब्रेरी, गैलरी, हॉल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी कैमरों की व्यवस्था की गई है। सभी कैमरों का कंट्रोल रूम प्रधानाचार्या के कार्यालय में बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईवीएम की निगरानी में रातभर जाग रहे बसपा और सपा कार्यकर्ता

यह जनहित का विषय है और हमें गर्व है यह कार्य नगर पंचायत ने कराया

चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि अब तक राजकीय इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं लग पाता था, क्योंकि निर्धारित मानकों के अनुसार डिजीटल सुरक्षा व्यवस्था अधूरी थी। केंद्र की पात्रता सूची में शामिल कराने और कॉलेज में शिक्षा के अनुशासन को स्थापित करने के लिए कैमरों का लगाया जाना आवश्यक था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कॉलेज नगर पंचायत की सीमा से बाहर है, लेकिन छात्रों की शिक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्य नगर पंचायत द्वारा कराया गया है। यह जनहित और शिक्षाहित का विषय है, और हमें गर्व है कि कॉलेज जल्द ही बोर्ड परीक्षा केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त करेगा। निरीक्षण के दौरान निखिल गोयल, वंश अग्रवाल, आलम मेंबर सहित कई लोग मौजूद रहे।
जहीर फारूकी के प्रयासों से कॉलेज को मिला पुनःजीवन, सुधरी व्यवस्था
बता दें कि पुरकाजी में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना तो तीन वर्ष पूर्व हो चुकी थी, परंतु छात्रों के लिए सुविधाओं के अभाव के कारण यह शुरू नहीं हो पा रहा था। चेयरमैन जहीर फारूकी ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से मिलकर कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ कराई। कॉलेज में फर्नीचर न होने की समस्या को उन्होंने जनता के सहयोग से हल किया और साढ़े तीन लाख रुपये का फर्नीचर उपलब्ध कराया।

इसे भी पढ़ें:  कच्चा कूड़ा डलावघर-खराब वाहन देखकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जताई नाराजगी

उच्चस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए दो कंप्यूटर भी अपने संसाधनों से भेंट किए। इतना ही नहीं, दो वर्षों तक चार शिक्षकों का वेतन भी उन्होंने स्वयं वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह कॉलेज 400 से अधिक छात्रों का पंजीकरण रिकॉर्ड रखकर क्षेत्रवासियों के लिए पहली पसंद बन चुका है। वर्तमान समय में कॉलेज में प्रवेश लेना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है, जो कॉलेज की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी के प्रयासों ने राजकीय इंटर कॉलेज को न केवल जीवंत किया है बल्कि इसे सुरक्षा और अनुशासन के मानकों पर सशक्त बनाकर बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने की दिशा में सक्षम बनाया है। यह पहल शिक्षा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि की सहभागिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

इसे भी पढ़ें:  महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोह

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर: सदर तहसील में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  पांचवें दिन समाप्त हुई आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़तालमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी

Read More »