बाढ़ प्रभावित गांव जीवनपुरी में वीरपाल निर्वाल ने किया दौरा

मुजफ्फरनगर। तहसील जानसठ के बाढ प्रभावित क्षेत्र ग्राम जीवनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विधायक मीरापुर की पुत्री व ब्लॉक प्रमुख ने दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया और वहां जिला प्रशासन की ओर से लगभग 100 व्यक्तियो को राहत किट का वितरण कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने समस्त सम्बन्धित विभागों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी किये।

बता दें कि गत दिनों हुई भारी वर्षा तथा नदियों में जल स्तर में निरंतर वृ(ि के कारण तहसील जानसठ के अंतर्गत खादर क्षेत्र जीवनपुरी एवं आस-पास के गांवों में बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस आपदा के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बाधित हो गया है तथा स्थानीय निवासियों के दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत शासन के दिशा निर्देशन में सोमवार को बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से प्रशासन एवं स्थानीय निकायों द्वारा राशन किट वितरण अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, विधायक मिथलेश पाल की सुपुत्री सुप्रिया पाल एवं उपजिलाधिकारी जानसठ जयेन्द्र सिंह तथा तहसीलदार जानसठ श्रद्वा गुप्ता के द्वारा ग्राम जीवनपुरी में लगभग 100 व्यक्तियों को राशन किट का वितरण किया गया। जिसमें जीवनपुरी गांव के बाढ़ पीड़ित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, मसाले, चाय पत्ती, चीनी इत्यादि प्रत्येक परिवार को उनकी तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार वितरित की गई।

बाढ ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान भी जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल द्वारा स्थानीय प्रशासन को राहत कार्याे हेतु आवश्यक निर्देश दिए एवं प्रभावितों को जल्द से जल्द से सहायता पहॅुचाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार का नाम, पता एवं संपर्क विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाये, ताकि आगामी दिनों में बाढ का प्रभाव बढता है तो उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जा सके। विशेष रूप से वृ(, महिलाएं, गर्भवती महिलाएं तथा बच्चों वाले परिवारों को प्राथमिकता दी गई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि इस राहत अभियान का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों की तात्कालिक खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति करना तथा संकट की इस घड़ी में उन्हें मानसिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना है। प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है एवं आवश्यकतानुसार आगे भी राहत कार्य जारी रखेगा।   

इसे भी पढ़ें:  नंदी पर खाद्य विभाग का छापा, पनीर और घेवर का नमूना लेकर जांच को भेजा

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »