पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया, जिसके अंतर्गत जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी, अर्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई गई।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ एस डी इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड में जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयोजित किये गये कार्यक्रम के बीच नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा बच्चों को अपने हाथों से पेट के कीड़ों की दवाई खिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो की अत्यंत सराहनीय है ,उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि वे अवश्य साल में दो बार पेट के कीड़ों की दवा अवश्य खाएं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दो बार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है, इस वर्ष पहले यह फरवरी माह में मनाया गया था। आज हम वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मना रहे हैं, जिसके अंतर्गत एक से 19 वर्ष के सभी बच्चों, किशोर किशोरियों को कृमि मुक्ति के लिए यह गोली खिलाई जाती है उन्होंने बताया कि इस बार पूरे जनपद में 1538412 बच्चों को पेट की कीड़ों की दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  रूठों को मना रहीं इकरा हसन, सभासद शौकत से की वीडियो कॉल

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विक्रांत तेवतिया, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पालिका डॉ. अजय शाही, डीएमसी यूनिसेफ सुश्री तरन्नुम, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा के द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  IGRS-जनशिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर साबित हुआ फिसड्डी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *