विकास की समीक्षा में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद के विकास कार्यों को गति देने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से गुरुवार को जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राजनीतिक पेंशन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में पहुंचने से पूर्व प्रभारी मंत्री का खतौली में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद विकास भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने उनका स्वागत किया। विकास भवन परिसर में प्रभारी मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी ली। बैठक से पूर्व डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों से भेंट कर जनपद के विकास, जनसमस्याओं तथा विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने जिला प्रशासनिक समन्वय समिति एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

समीक्षा बैठक के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता और गति बनाए रखने पर विशेष बल दिया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित, सुशासन और विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
बैठक में कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, विधायक राजपाल बालियान, विधान परिषद सदस्य वंदना बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला महामंत्री संजय गर्ग, सुनील दर्शन, शरद शर्मा, पुरुषोत्तम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

दिल्ली अग्निकांड दुर्भाग्यपूर्ण, बंगाल में अपनी करनी भुगत रही टीएमसी

मुजफ्फरनगर। विकास भवन में समीक्षा बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के द्वारा देश के विकास के 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए यहां पर आये हैं। पिछली बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली गई है। जो सुझाव विकास को लेकर आए हैं, उनको पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली की अग्निकांड की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसके लिए भाजपा की सरकार गंभीर है और उच्च स्तरीय जांच की जा रही है, दोषी जो भी होंगे छोड़े नहीं जायेंगे। पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने जो अराजकता का माहौल दिया है, वो अब उसी का सामना कर कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक और सामान्य लोगों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होनी चाहिए, हम ऐसी घटनाओं को सही नहीं मनते हैं। भाजपा की सरकार अराजकता को खत्म कर रही हैं। लोगों में उनकी अराजकता को लेकर गुस्सा है। मुजफ्फरनगर पूर्व से ही समृद्ध जिला है, पहले इसकी पहचान क्राइम कैपिटल थी, लेकिन आज गुड के रूप में अंतरराष्टीय स्तर पर यह पहचान पा रहा है। कार्यर्क्ताओं के सहारे ही मंत्रीमंडल में उनका प्रमोशन हुआ है, वो अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया

Also Read This

सुशासन, सुरक्षा और विकास के पर्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथः कपिल देव

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं

Read More »

घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में हत्थे चढ़े 501 बांग्लादेशी नागरिक

अहमदाबाद ।  पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान आपरेशन डेल्टा हंटश् के तहत राज्य के कई इलाकों से 501 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में इन सभी लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। वहीं, इस पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गुरुवार को राज्य भर में घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन डेल्टा हंट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपरेशन डेल्टा हंट के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे तक राज्य भर में 501 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। संभावना जताई जा रही है

Read More »

तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

कानपुर। छानी खुर्द गांव में तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मां तालाब के किनारे कपड़े धो रही थी, जब बच्चे गहरे पानी में समा गए। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित तालाब में नहाते समय सगे भाई-बहन समेत तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी पार्वती पत्नी रमेश धोबी गुरुवार को अपने

Read More »