अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमजी पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है, शिविर में करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में समर्पित युवा समिति और समर्पित युवा महिला शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित लगभग 50 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह कर पूरा सहयोग प्रदान किया।

एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद मार्किट में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, क्वालिटी मेडिसिन कंपनी पर छापा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ ही भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, भाजपा नेता विशाल गर्ग, सभासद सतीश कुकरेजा, सभासद हिमांशु कौशिक और समाजसेवी सोनिया लूथरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का विद्यालय परिसर में स्वागत किया गया। शिविर में करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री नरेंद्र कश्यप ने चरथावल क्षेत्र को दी विकास की सौगात

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस तरह का आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक है, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि विद्यालय सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को हमेशा प्राथमिकता देता है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन से समाज में मानव सेवा और मानवता का संदेश जाता है।

इसे भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिक राड से लगा करंटः दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid02XnSZMHcNhkDugbsqMznDoSdRLQrq1edfPKRznKzpdYz9WR5MrKUttrzGFWcngXEal&id=100063654049794

समर्पित महिला शक्ति की संयोजिका मनी पटपटिया ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से एमजी पब्लिक स्कूल में विभिन्न अवसरों पर समर्पित परिवार की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विद्यालय प्रबंधन और एमजी परिवार का हमेशा भरपूर सहयोग मिलता रहा है। शिविर को सफल बनाने में राखी ग्रोवर, मेघा बाटला, मोनिका सिंघल, अंशु भाटिया, मोनाली पवार, शालिनी आनंद सहित समर्पित महिला शक्ति की सदस्याओं और समर्पित युवा समिति के अमित पटपटिया व अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मासूम बच्ची से दरिंदगी के मामले में आरोपी और सहयोगी महिला को उम्रकैदकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा नेत्र चिकित्सा शिविर, 127 रोगियों का

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  खतौली जैन पाठशाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अतिशय

Read More »